एक ऐसी महिला जो अपने हु्स्न का जादू चलाकर पुरुषों को आकर्षित करती थी। उसके बाद शादी और फिर उसे प्रताड़ित करना उसका शौक था। आज वो महिला ब्लैक विडो किलर के रूप में जानी जाती है जो पुरुषों के लिए बुरा ख्वाब हैं। 

रिलेशनशिप डेस्क. यूके में रहने वाली महिला डेना थॉम्पस (Dena Thompson) 19 साल की सजा काटने के बाद आजाद हो गई हैं। उसे हाल ही में शॉपिंग करते देखा गया। उसके आजाद होते लोगों को वो कहानी फिर से याद आ गई है जिसके लिए वो सलाखों के पीछे गई थी। यूके में डेना थॉम्पस को ब्लैक विडो किलर कहा जाता है। जिसने अपने पति को बहुत ही बेरहमी से मार डाला। चलिए बताते हैं रिश्ते का कत्ल करने वाली महिला के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीसरे पति पर चाकू से किया हमला

डेना ने अपने हुस्न का जादू चलाकर कई पुरुषों के साथ रिश्ता बनाया। लेकिन शादी तीन लोगों से की। उसने तीनों पति को खूब प्रताड़ित किया। एक की तो उसने जान ही ले ली। थॉम्पसन ने पहली शादी के बाद पति को चिट किया और फिर उसे छोड़कर दूसरी शादी की। इसके बाद उसका दिल तीसरे शख्स पर आ गया। उसने उसके साथ शादी की। हर शादी में वो अपने पति को काफी प्रताड़ित करती थी। तीसरे पति को उसने बैट और बल्ले से मारा। इतना ही नहीं उसने उसपर चाकू से हमला किया। उसने कोर्ट में बताया था कि वो अपने जीवन से भयभीत थी इसलिए ऐसी हरकत की। 

दूसरे पति को खाने में जहर मिलाकर मार डाला

लेकिन डेना ने अपने दूसरे पति का कत्ल किया। जिसकी वजह से उसे जेल की सजा मिली। साल 2003 में यह मामला उजागर हुआ था। ब्लैक विडो ने जून 1994 में अपने 31 वें जन्मदिन पर खाने में जहर मिलाकर दूसरे पति को दे दिया। इस मामले में वो गिरफ्तार हुई और उसे आजीवन कारावास की सजा मिली।

पैरोल बोर्ड ने आजीवन कारावास की अवधि से पहले डेना को किया रिहा

लेकिन 19 साल बाद पिछले महीने पैरोल बोर्ड द्वारा विवादास्पद रूप से मुक्त किए जाने के बाद उसे शॉपिंग करते देखा गया। 61 साल की डेन के बारे में उसके तीसरे पति रिचर्ड थॉम्पसन जो उसके हमले से बच गए थे उन्होंने कहा कि उसे उसके कर्मों की सजा मिलेगी।

यह महिला हर पुरुष का दुःस्वप्न है। एक दशक तक, उसने पुरुषों को यौन, आर्थिक और शारीरिक रूप शोषण किया।मुझे विश्वास है कि वह अभी भी एक खतरा है। अधिकारियों को उस पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। ये कहना है पूर्व जासूस मुख्य निरीक्षक मार्टिन अंडरहिल का। 

कैंसर पीड़ित बताकर लोगों को बनाती थी बेवकूफ

बता दें कि थॉम्पसन 20 के दशक में वेस्ट लंदन के हैम्पस्टेड में जेल अधिकारी के घर पैदा हुई थी। वो लड़कों को यह कह कर फंसाती थी कि वो कैंसर से पीड़ित है और पूर्व प्रेमी ने उसे प्रताड़ित किया है। इस तरह वो पुरुषों की जेब खाली करती थी। वो काल्पनिक लॉटरी भुगतान या नकली पेंटिंग की नीलामी से पैसे मिलने के बाद उन्हें वापस करने का वादा करती थी। लेकिन ऐसा कभी होता नहीं था।

और पढ़ें:

23 की लड़की ने 26 साल बड़े शख्स से की शादी, पति को लोग बोलते हैं- शुगर डैडी

यहां मरने के बाद लड़का बनता है दूल्हा, लड़की बनती हैं दुल्हन, निभाई जाती हैं शादी की पूरी रस्में