मंगेतर को चुने या पापा को...होने वाली दुल्हन हुई कंफ्यूज? सोशल मीडिया पर साझा किया दर्द वाली स्टोरी

Published : Sep 29, 2022, 02:03 PM ISTUpdated : Sep 29, 2022, 02:22 PM IST
मंगेतर को चुने या पापा को...होने वाली दुल्हन हुई कंफ्यूज? सोशल मीडिया पर साझा किया दर्द वाली स्टोरी

सार

2 साल के रिलेशनशिप के बाद वो अपने मंगेतर के साथ शादी करने वाली थी। लेकिन अब वो इस शादी को लेकर सोचने पर मजबूर हो गई है कि क्या उसे इस रिश्ते में जाना चाहिए या नहीं। होने वाली दुल्हन ने सोशल मीडिया पर उस वजह को बताया है।

रिलेशनशिप डेस्क. शख्स ने अपनी होने वाली दुल्हन के सामने ऐसी शर्त रख दी जिसके जानकर सोशल मीडिया यूर्जर हैरान हैं। वो लड़की को इस शादी से बाहर जाने की सलाह दे रहे हैं। शादी हर लड़की के लिए स्पेशल होता है। इस खुशी को वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ बांटना चाहती है। वो तमाम रस्मों से गुजरना चाहती है जो बनाए गए हैं। इस लड़की की भी वहीं ख्वाहिश हैं। क्रिश्चियन वेडिंग रिचुअल के मुताबिक दुल्हन का हाथ पकड़कर उसके पापा दूल्हे के पास ले जाते हैं। 

होने वाली दुल्हन की भी यही ख्वाहिश है कि उसके पापा उसका हाथ थामकर गलियारे तक ले जाएं। लेकिन उसका मंगेतर ऐसा नहीं चाहता है। लड़की ने Reddit पर पूरी कहानी बताई है। लड़की ने बताया कि उसके पापा बहुत ही लविंग और केयरिंग हैं। उनकी जिंदगी में मैं और उनकी बड़ी बहन ही हैं। हमारी परवरिश के लिए काफी मेहनत किया। लेकिन मेरा मंगेतर पापा को पसंद नहीं करता है। वो उनके खिलाफ हैं।

वो मेरे पापा को पसंद नहीं करता

लड़की आगे बताती है कि हम दो साल से रिलेशनशिप में हैं। लेकिन वो मेरे पापा को पसंद नहीं करता है। बहुत सारे मुद्दों पर उनकी अलग-अलग राय है। एक बार मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने पापा को ट्रक बेचने का सुझाव दिया था क्योंकि वो वैसे ही पड़ा था। लेकिन मेरे पिताजी नाराज हो गए, क्योंकि वह दादाजी का ट्रक था और उनके पास उसे ठीक कराने के लिए पैसे नहीं थे। हाल ही में उसने मेरे पापा से वेडिंग अरेंजमेंट के लिए पैसों की मांग की। लेकिन मेरे पापा के पास पैसे नहीं थे जिसकी वजह उन्होंने मना कर दिया।

शादी को लेकर यूजर दे रहे हैं दुल्हन को चेतावनी

इसी बात से वो नाराज है। उनसे मुझसे कहा कि शुक्र मनाओं की शादी में मैंने तुम्हारे पापा बुलाया है। लेकिन तुम उनके साथ गलियारे में नहीं आओगी। उसके लिए किसी और को चुन लों। जिसके बाद मैंने उसे स्वार्थी कहा। इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही होने वाले दुल्हन को इस शादी को लेकर चेतावनी भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने महिला को सोचने का आग्रह किया। उसने कहा कि क्या शादी के साथ आगे बढ़ना एक अच्छा विचार हैं, खासकर जब मंगेतर का ऐसा रवैया है। वहीं, एक ने लिखा, 'आपका मंगेतर यहां गलत है आपके पिता ने कुछ भी गलत नहीं किया। आपका मंगेतर आपको अपनी शादी के दिन अपने पिता के साथ एक अहम पल साझा करने से रोक रहा है। यह बिल्कुल बकवाल है। मंगेतर मुझे स्वार्थी के साथ-साथ बदतर भी लगा।'

वहीं, एक ने लिखा,'आप इस लड़के से शादी क्यों कर रहे हैं? बेवकूफ कारणों से वह आपके एकमात्र माता-पिता के साथ नहीं मिलता है। आप किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढ सकते हैं जो आपके और आपके परिवार के साथ अच्छा व्यवहार करता है, इसलिए ऐसा करें। इस लड़के से शादी करना आपके जीवन की सबसे बड़ी भूल होगी।'

और पढ़ें:

नफरत के बीच पनपा प्यार, 4 बच्चों की मां से शख्स ने की शादी, पढ़ें अनोखी लव स्टोरी

20 साल बाद पिता से मिलना बन जाएगा जीवन भर का दर्द, 31 साल की बेटी की आपबीती सुन दंग रह जाएंगे

पुरुषों को भूलकर भी किसी को नहीं बतानी चाहिए यह बातें नहीं तो आपकी इज्जत हो सकती है कम

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!