
रिलेशनशिप डेस्क. हरियाणा के करनाल के लड़के का दिल आया यूपी की बिंदकी में रहने वाली लड़की पर। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच प्यार का इजहार हुआ और फिर ये धीरे-धीरे परवान चढ़ा। प्यार को मंजिल देने के लिए लड़की ने लड़के को बिंदकी फैमिली के साथ बुलाई, सात फेरे भी लिए। लेकिन अचानक गायब हो गई। पूरी कहानी जानकर सोशल मीडिया पर हुए प्यार से सावधान रहने की जरूरत है।
पूरी कहानी हैरान करने वाली
दूल्हा के परिवार वाले न्याय की गुहार लेकर कोतलवाली पहुंची और पूरी कहानी बताए। इसके मुताबिक प्रमोद नामक युवक को सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की से मोहब्बत हो गई। मोहब्बत में वो इस कदर अंधा हुआ कि उसके बुलाने पर फैमिली समेत बिंदगी पहुंच गया। गांधीनगर मोहल्ले स्थिति एक स्वीट हाउस में प्रमोद और दुल्हन मौजूद थे। इनके साथ दोनों की फैमिली भी थी। प्रमोद काफी खुश था। उसे नहीं पता था कि उसकी दुल्हन के मन में खुराफात चल रहा है। खैर परिवार के आशीर्वाद के साथ दोनों ने सात फेरे लिए।
विदाई से पहले भाग गई दुल्हन
प्रमोद नई जिंदगी का सपना देख रहा था और दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने कमरे में चले गए विदाई की तैयारी करने के लिए। लेकिन दुल्हन तो किसी और चक्कर में थी। दुल्हन ने सहेलियों से मिलने का बहाना बनाया और कैश और जेवरात लेकर रफ्फू चक्कर हो गई। लोग दुल्हन को खोजने लगे, लेकिन कहीं अता-पता नहीं चला।
पुलिस लुटेरी दुल्हन के तलाश में जुटी
दूल्हा देर शाम तक दुल्हन का इंतजार करता रहा पर वो नहीं आई। इस मामले में जब दूल्हे वालों ने दुल्हन पक्ष से पूछताछ की तो कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुल्हन की सहेली समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया। लुटेरी दुल्हन की तलाशी में पुलिस जुट गई है। वहीं दूल्हे पक्ष का कहना है कि दो लाख के जेवरात और 75 हजार कैश और नए गहने के साथ वो भाग गई है।
आए दिन सोशल मीडिया से जुड़ी कहानी सामने आती है। जहां लड़के-लड़की की दोस्ती होती है और फिर प्यार परवान चढ़ने लगता है। लेकिन 90 प्रतिशत केस में धोखे के शिकार युवा होते हैं।
और पढ़ें:
काले रंग को लेकर पति देता था ताना, तो पत्नी ने धारण किया रौद्र रूप, काट दिया प्राइवेट पार्ट और...
मोटापे की वजह से जिम में किया गया शर्मिंदा, अब इसे हथियार बना कमा रही लाखों रुपए
पापा ने की शादी तो बेटी ने मनाई 'सुहागरात', किसके साथ ये जानकर हो जाएंगे हैरान
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.