
रिलेशनशिप डेस्क. भाई-बहन के रिश्ते की अपनी एक मर्यादा होती है। लेकिन कुछ लोग इस मर्यादा को ना सिर्फ तोड़ देते हैं बल्कि इस पाक रिश्ते को कलंकित भी कर देते हैं। ऐसी ही एक घटना बिहार के पटना से सामने आई है। जहां आकर्षण को प्यार का नाम देते हुए एक भाई अपनी नाबालिग बहन को लेकर फरार हो गया। पिता ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना फतुहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां कजिन भाई अपनी बहन के प्यार में ऐसा पागल हुआ कि वो रिश्ते को लांघ दिया। वहीं, नाबालिग बहन भी भी उसके प्यार में पड़ गई। 12 साल की लड़की को क्या ही समझ होगा कि क्या गलत है और क्या सही। वो भी शारीरिक आकर्षण को प्यार मान लिया और घरवालों की आंखों पर पर्दा डालकर भाई के साथ मिलती रही। दोनों साथ मरने और जीने की कसमें खाई और घर छोड़कर फरार हो गए।
बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पिता ने दर्ज कराई
वहीं, बेटी के गायब होने पर पिता थाने पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 12 साल की बेटी घर में यह बोलकर गई थी कि सहेली के घर किताब लाने जा रही है। लेकिन अभी तक नहीं आई है। सभी जगह उसको खोजा तो पता चला कि पिता के रिश्ते में लगने वाली बहन के बेटा भी गायब है।
दोनों को एक दूसरे के साथ देख किसी को नहीं हुआ शक
उन्होंने बताया कि लड़का घर आता जाता था।मगर उसपर किसी को कभी शक नहीं हुआ। दोनों को एक दूसरे से बातचीत करते देखते थे। लेकिन रिश्ते में भाई होने और लड़की का उम्र कम होने की वजह से किसी को शक नहीं हुआ। दोनों इसतरह का कदम उठा लेंगे किसी ने सोचा नहीं था।
आरोपी लड़के की तलाश शुरू
वहीं, पुलिस ने बताया कि लड़के का मोबाइल बंद आ रहा है। पिता की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है। जब दोनों पकड़े जाएंगे तो कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बच्चों को सही गलत का फर्क समझाना जरूरी
आज के दौर में बहुत जरूरी है कि बच्चा जैसे ही बड़ा हो उसे सही और गलत का फर्क समझाया जाए। 10 साल की उम्र के बाद बच्चों में शारीरिक आकर्षण पैदा होता है। ऐसे में उन्हें इसके बारे में जानकारी देना जरूरी होता है। इतना ही नहीं लड़का और लड़की में अंतर नहीं करना चाहिए।दोनों की दोस्ती को बढ़ावा देना चाहिए। ताकि उनके बीच आकर्षण का तनाव कम होता है। जिसकी वजह से वो इस तरह की अजीबो-गरीब हरकत करने से बच सकते हैं।
और पढ़ें:
पत्नी को धोखा देकर किसी और के साथ हुआ हमबिस्तर, फिर कारोबारी के साथ हुआ खतरनाक गेम
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.