बेटी ने मां का सिर काटकर कुकिंग पॉट में भरा, हैवानियत की हद के पीछे की जानें वजह

मां और बेटी का रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता कहा जाता है। दोनों एक दूसरे की जान होते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ लोगों की वजह से इसपर दाग लग जाता है। हम आपको एक ऐसी बेटी की कहानी बताने जा रहे हैं जो मां के साथ हैवानियत की हद पार कर गई।

Nitu Kumari | Published : Sep 15, 2022 7:59 AM IST / Updated: Sep 16 2022, 12:55 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. बड़े नाजो के साथ उसने अपनी बेटी को पाला-पोषा होगा। लेकिन उनसे नहीं पता था कि एक दिन उसकी बेटी ही उसके सिर को धड़ से अलग कर देगी। उसे खौफनाक मौत देने से पहले वो एक बार भी नहीं सोचेगी कि इसी मां की कोख में वो 9 महीने रही थी। घटना तुर्की की है। जहां एक 35 साल की बेटी ने अपने 67 साल की मां को मौत के घाट उतार दिया। 

क्या है पूरा मामला

तुगसे साईन (Tugce Sayin) की अपनी मां सेविलय पलाबियिक(Sevilay Palabiyik) के साथ घर को लेकर लड़ाई चल रही थी। बताया जा रहा है कि मां बेटी के बीच अपार्टमेंट को लेकर झगड़ा चल रहा था। बेटी घर का मालिकाना हक चाहती थी। जबकि मां उसे देने से मना कर रही थी। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर तुगसे ने अपनी मां सेविलय का मांस काटने वाले चाकू से सिर काट दिया। इसके बाद उसे कुकिंग पॉट में भर दी। भीषण घटना 24 मई 2021 को तुर्की के इस्तांबुल में हुई। बेटी पर इसे लेकर केस चलाया जा रहा है।

धड़ से मांस कर रही थी अलग

एक बेटी किस तरह हैवान हो सकती है इसे देखकर पुलिस भी दंग रह गई थी। तुगसे ने पहले तो अपनी मार का सिर काट दिया। उसने सिर को कुकिंग पॉट में डाल दिया। इसके बाद धड़ को बाथरूम में लेकर गई। उसकी योजना शरीर के बाकी हिस्सों को काटकर छुपाना था। उसने बाएं पैर की हड्डी से मांस को अलग कर दिया था।

मौके पर पहुंची पुलिस 

वहीं, जब पड़ोसियों का संपर्क जब  सेविलय से नहीं हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तब बेटी वहीं पर थी। उसने पुलिस को अंदर आने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस का शक और गहरा हो गया। उसने बताया कि मां घर पर नहीं है वो कही चली गई हैं। 

पुलिस ने जब पूछा कि वो कहां गई है तो आरोपी ने कहा कि उसे नहीं पता। पुलिस जब सख्ती से पूछताछ की तब उसने बताया कि थोड़ी देर पहले ही उसने मां को मार डाला है। वह बाथरूम में हैं। इसके बाद जब वो अंदर दाखिल हुए तो देखकर हैरान रह गए। 67 साल की महिला का शरीर क्षतविक्षत हालत में था। सिर कुकिंग पॉट में था जबकि धड़ बाथरूम में।

लड़की मां की संपत्ति लेने की कर रही थी कोशिश

स्थानीय मीडिया ने बताया कि युवती चाहती थी कि उसकी मां उसके नाम पर फ्लैट का रजिस्ट्रेशन कराए। लेकिन मां ने इसके लिए मना कर दिया था।  पहले भी मृतिका ने अपनी बेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने कहा था कि मेरी बेटी मुझे मारने जा रही है। पहले उसने मेरे कंगन लिए। फिर उसने घर मांगा। उसने मुझे चाकू से धमकाया।

वहीं, कोर्ट में आरोपी महिला ने बताया कि मैं सिज़ोफ्रेनिया हूं। मेरी मां ने मुझ पर हमला किया और जादू कर दिया। फॉरेंसिक मेडिसिन इंस्टीट्यूट के जांच में जब पाया गया कि वो मानसिक रूप से बीमार है, तब उसे मेडिकल सुविधा दी गई है। आने वाले दिनों में उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

और पढ़ें:

क्या है सरोगेट सेक्स थेरेपी, जिसे इजरायल अपने जख्मी सैनिकों के लिए कराता है मुहैया

65 साल के अनिल कपूर की जवानी का राज हैं 'हैप्पी हार्मोन्स', जानें इसके बारे में और बढ़ाने के 4 तरीके

Share this article
click me!