8 अजीब रस्म: यहां दुल्हन को मुंडवाना पड़ता है अपना सिर

Published : Aug 30, 2022, 01:09 PM ISTUpdated : Aug 30, 2022, 06:15 PM IST
8 अजीब रस्म: यहां दुल्हन को मुंडवाना पड़ता है अपना सिर

सार

शादी ब्याह में कई तरह के रीति-रिवाज और रस्में निभाई जाती हैं। जिन्हें दूल्हा-दुल्हन और परिवार वाले बड़ी शिद्दत से निभाते हैं। लेकिन आज हम आपको बताते हैं 8 ऐसी अजीबोगरीब शादी की रस्मों के बारे में जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

रिलेशनशिप डेस्क : शादी सिर्फ दो लोगों के बीच का रिश्ता नहीं बल्कि इसमें दो परिवार एक दूसरे से मिलते हैं। रिश्तेदार और दोस्त यार और करीबी लोग भी शादी में खूब इंजॉय करते हैं। इस दौरान कई सारी रस्में निभाई जाती है। भारत में तो जूता चुराने से लेकर दूल्हे की नाक पकड़ने तक की रस्में होती है। लेकिन आज हम आपको विश्व के कुछ ऐसे देशों के कल्चर बताने वाले हैं जहां पर शादी में अनोखी परंपरा निभाई जाती हैं। कहीं दुल्हन का सिर मुंडवा दिया जाता है, तो कहीं दूल्हे को दुल्हन को तीर से मारना होता है....

1. चीन की तूजीआ जाति में दुल्हन शादी से 1 महीने पहले हर रोज एक घंटा रोने की प्रैक्टिस करती है। इतना ही नहीं जब शादी को 10-15 बचते है, तो दुल्हन की मां और उसकी दादी भी दुल्हन के साथ रोती हैं।

2. आयरलैंड में शादी के दौरान जब दूल्हा दुल्हन की एंट्री होती है तो लोग दुल्हन के हाथ खींच कर उसे फर्श से उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर दुल्हन के पांव फर्श से उठ गए तो उसे शैतान ले जाता है। ऐसे में दुल्हन जमीन पर अपने पांव जमाए रखती है।

3. कांच का टूटना शुभ माना जाता है। ऐसे में जर्मनी में एक शादी की रस्म है जिसमें लोग गिफ्ट के तौर पर चीनी-मिट्टी और कांच के बर्तन लेकर आते हैं और इसे शादी के बीच में तोड़ा जाता है। हालांकि, बाद में शादीशुदा जोड़े को मिलकर पूरा कचरा खुद ही साफ करना होता है।

4. ब्राजील में शादी को लेकर अजीब परंपरा निभाई जाती है। यहां पर शादी करने से पहले लड़की को निर्वस्त्र करके खूब मारा पीटा जाता है। इसके बाद अगर वह खड़ी हो जाती है तो उससे शादी कर ली जाती है और अगर पिटाई के बाद उसकी हालत खराब हो जाती है तो उससे कोई शादी नहीं करता है।

5. सपार्टा में शादी की ऐसी रस्म निभाई जाती है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां शादी के दिन दुल्हन को अपना सिर मुंडवा कर दूल्हे की तरह तैयार होना पड़ता है और दूल्हे को दुल्हन की तरह सजना होता है।

6. स्कॉटलैंड में शादी से पहले दुल्हन को अगवा कर ऐसी जगह ले जाया जाता है, जहां उनके ऊपर सड़ा गला खाना, गंदी चीजें, तारकोल, अंडे और गंदी से गंदी चीज डाली जाती है। इतना ही नहीं उसे पेड़ से बांधकर शराब भी पिलाई जाती है। दरअसल, ऐसा दुल्हन की सहनशक्ति परखने के लिए किया जाता है।

7. फ्रांस में शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन को टॉयलेट सीट वाले कटोरे में खाना परोसा जाता है और सबके सामने उन्हें यहां खाना खाना पड़ता है।

8. चीन की ही युगुर जाति में शादी की ऐसी परंपरा निभाई जाती है जिसमें दूल्हा-दुल्हन को तीन बार तीर कमान से मारता है और आखिर में अपने ही हाथ से तीर तोड़ देता है। इस रस्म के पीछे की वजह यह है कि दूल्हा तीर मारने के बाद उसे तोड़ देता है और यह बताता है कि हम आपस में अब कभी नहीं लड़ेंगे।

और पढ़ें: ब्लैक डायरी: 35 साल की उम्र में हुई शादी वह भी एक नपुंसक के साथ, अब हो गई ऐसी जिंदगी

कपल कर रहे थे रोमांटिक वेडिंग, तभी पहुंचा एक 'मेहमान'...बर्बाद कर दी पूरी शादी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

"कम कमाने वाले लड़के से शादी करोगी?" लड़की के जवाब पर गुरुजी भी मुस्करा दिए
Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज