फेसबुक की फेक लव स्टोरी: शादी का वादा कर लिए 1.7 लाख रुपए, फिर अपलोड कर दी अश्लील फोटोज

देश में साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। फेसबुक पर प्यार, दोस्ती और धोखे की कई कहानी आपने सुनी होगी। आज हम आपको बताते हैं एक महिला की ऐसी कहानी जिससे शादी का झांसा आदमी ने उससे 1.7 लाख रुपए ले लिए और फिर पैसे मांगने पर अश्लील फोटो अपलोड करने की धमकी देने लगा।

Asianet News Hindi | Published : Sep 20, 2022 8:25 AM IST / Updated: Sep 20 2022, 04:29 PM IST

(File-photo)

रिलेशनशिप डेस्क : सोशल साइट्स पर लड़के-लड़कियों में दोस्ती होना, प्यार होना बहुत आम बात है। कई लोगों को तो अपना हमसफर सोशल मीडिया के जरिए मिल जाता है। लेकिन ज्यादातर को यहां धोखा ही मिलता है। कुछ इसी तरह मुंबई की एक महिला को शादी का झांसा देकर धोखा मिला है। जिसने फेसबुक पर फिरोज सैयद नाम के शख्स से दोस्ती की। दोनों के बीच मीठी मीठी बातें हुई, प्यार परवान चढ़ा, शादी का वादा भी सैयद ने किया। लेकिन फिर उसने जो किया उससे महिला पूरी तरह से टूट गई है...

प्यार, शादी का वादा, फिर धोखा
साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाएं आपने बहुत सुनी और देखी होंगी। जहां पर सोशल साइट्स के जरिए झांसा देकर आपके पैसे लूट लिए जाते हैं। लेकिन प्यार और शादी का वादा करके पैसे लूटने वाला शख्स आपने शायद नहीं देखा होगा। यह मामला है मुंबई की साकीनाका का, जहां पर गुरुवार को महिला ने एक शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि 2016 में बिहार के रहने वाले फिरोज सैयद ने उससे फेसबुक पर दोस्ती की। कई सालों तक दोनों की आपस में बातचीत चलती रही। 2019 में सैयद ने अपने दोस्त के जरिए मैसेज करवाया कि वह उससे शादी करना चाहता है। लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर सैयद ने वीडियो कॉल करके अपनी कलाई काटने का नाटक किया और एक बार तो नींद की गोलियां खाकर अस्पताल में भी भर्ती हो गया। जिससे महिला का दिल पिघल गया।

2021 में खुली पहली शादी की पोल
फिरोज सैयद के इस ड्रामे में मुंबई की यह लड़की भी फंस गई और दोनों के बीच मामला शादी तक जा पहुंचा। लेकिन इससे पहले कि दोनों की शादी होती, महिला को पता चल गया कि फिरोज की तो कुछ समय पहले ही किसी और से शादी हुई है। जी हां, दिसंबर 2021 में महिला ने देखा कि सैयद की फेसबुक टाइमलाइन पर शादी की बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। जब उसने सैयद से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसका सोशल मीडिया अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है। वो तो अब भी कुंवारा ही है।

पैसे मांगे तो गंदी फोटो कर दूंगा अपलोड
इस दौरान महिला ने बताया कि सैयद ने अपनी मां और भाई के निधन का झूठा ड्रामा किया और मदद के लिए 1.7 लाख रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। उसने थोड़ा थोड़ा अमाउंट 2020 से लेकर 2021 तक अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाया। महिला ने बताया कि जब मुझे उस पर शक हुआ तो मैंने अपने पैसे वापस मांगे। इसके बाद उसने मना कर दिया और मेरी निजी तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड भी कर दी। महिला ने हाल ही में मुंबई की साकीनाका पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने फिरोज सैयद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें: ऐसे हुई थी ब्रा पहनने की शुरुआत, पहले हुआ जमकर विरोध फिर दुनिया ने माना महिलाओं के लिए है जरूरी

बेहतर सेक्स लाइफ के लिए करें ये 5 योगासन, 40-50 की उम्र तक एक्टिव रहेंगे आप

Share this article
click me!