सुहागरात के दिन दूल्हे राजा को 3 बातों का रखना चाहिए ख्याल

'पापा की परी' जब अपने पिया के साथ ससुराल आती है तो आंखों में हजारों सपने होते हैं। खासकर पति को लेकर। वो उसमें अपनी पापा की झलक देखती है।ऐसे में अगर पति को पहली रात में उसके साथ संबंध बनाने से पहले खास ख्याल रखने की जरुरत पड़ती है।

Nitu Kumari | Published : Sep 20, 2022 5:59 AM IST / Updated: Sep 20 2022, 11:57 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. हमारे यहां शादी के बाद संबंध बनाने की मान्यता है। एक लड़की जब शादी के बाद पिया के घर आती है तो उसके मन में पहली रात को लेकर अजीबो गरीब ख्याल होते हैं। रोमांच के साथ-साथ डर भी रहता है। ऐसे में पति को चाहिए कि अपनी पत्नी को सेक्स से पहले सहज महसूस कराएं। कई बार देखा गया है कि पुरुष अपनी नई नवेली दुल्हन के मन की बात जाने बैगर यौन संबंध बनाने लगते हैं। ऐसे में वो जीवन भर के लिए पत्नी को दर्द दे देते हैं। इतना ही नहीं पत्नी के मन में पति के लिए सम्मान भी कम हो जाता है। सुहागरात पति और पत्नी दोनों के जीवन भर के लिए खूबसूरत पल बना रहे इसके लिए तीन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

सुहागरात में प्राइवेसी बहुत जरूरी

सबसे पहले तो सुहागरात के दिन प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखना चाहिए। वैसे जगह का चुनाव करना चाहिए जहां निजता में खलल ना पड़ें। वो सुरक्षित और चिंतामुक्त हो। क्योंकि दुल्हन पहली रात को काफी डरी और संकोच से भरी होती है। ऐसे में उसे हर दस्तक डरा देती है। दूल्हे मियां को सुनिश्चित करना चाहिए कि सुहागरात के दिन दुल्हन के साथ बस उसका साथ हो।

दुल्हन के साथ सहजता बरतें

दुल्हन के साथ दूल्हे को पहली रात को सहजता बरतनी चाहिए। उससे बातचीत करना चाहिए। उससे यह एहसास दिलाना चाहिए कि ये भी घर उसका है। वो हर पल उसके साथ खड़ा रहेगा। लड़की अपने पति में पापा की झलक देखती है। जैसे पापा अपनी लाडली को पैम्पर करते हैं वैसे ही पति को अपनी पत्नी का ख्याल रखना जरूरी होती है। सुहागरात के दिन पति को अपनी पत्नी भरोसा जीतने की कोशिश करना चाहिए।

यौन सुरक्षा का भी ख़याल रखें 

शादी की पहली रात को पुरुष इतने बेकाबू हो जाते हैं कि वो यौन सुरक्षा का ख्याल नहीं रखते हैं। लेकिन प्रोटेक्शन जरूरी होता है। ये न केवल किसी प्रकार की संभावित चिंता से दूर रखेगा बल्कि कई तरह की एसटीडी (Condom & STD Protection) से भी सुरक्षित रखेगा। 

पार्टनर के भाव को जानें

पहली रात पत्नी के साथ तभी सेक्स करें जब वो भी इसके लिए सहमति जताए। सहमति के साथ किया हुआ सेक्स ही असल में सेक्स होता है। नहीं तो वो जबरदस्ती के दायरे में आती है। अपने हमसफर की भावना को समझे और पूछे कि क्या वो इसके लिए राजी है। अगर उसकी हामी होती है तभी आगे बढ़े नहीं तो पहले एक दूसरे को समझे और फिर नए रिश्ते की शुरुआत करें।

और पढ़ें:

महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा ठंडी क्यों होती हैं? वैज्ञानिकों ने खोला रहस्य

हनीमून पर SEX से इंकार, फिर बनाया अप्राकृतिक संबंध, शादी के 8 साल बाद पति का सच जान पत्नी हैरान

हद है! महिला अपने पति को मां और बहन के साथ शेयर करने देती है बेड, जानें शर्मनाक सच

Share this article
click me!