
रिलेशनशिप डेस्क.कहते हैं कि सच्चा प्यार इंसान को भगवान बना देता है पर अगर प्यार करने वाले में खोट हो तो उसे शैतान बनते देर नहीं लगती। लव, सेक्स और धोखे की एक ऐसी ही शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। एक शख्स ने पहले तो मासूम लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे बंधक बनाकर कर दिया हवस के हैवानों के हवाले।
आशिक का फूफा भी हैवान निकला
पीड़ित लड़की उत्तर प्रदेश के हरदोई की रहने वाली है। आरोप है कि गांव के ही एक शख्स आनंद मोहन तिवारी ने प्यार का नाटक कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी शख्स शादी का झांसा देकर उससे लगातार संबंध बनाता रहा। जब पीड़ित ने शादी की जिद की तो धोखे से उसे लखीमपुर खीरी बुलाया। वहां एक घर में लड़की को बंधक बना लिया। फिर आरोपी के रिश्तेदारों और दोस्तों ने लड़की का कई बार गैंगरेप किया। शर्मनाक बात तो यह है कि दुष्कर्म करने वालों में आरोपी लड़के का फूफा भी शामिल था।
इसे भी पढ़ें:होटल के कमरे में प्रेमिका के साथ प्रेमी ने खेला खतरनाक 'गेम', लव स्टोरी का ऐसा अंजाम हिला कर रख देगा
चीर हरण का चेयरमैन कनेक्शन
दरअसल लड़की से संबंध बनाने के बाद आरोपी आनंद उससे दूरी बनाने लगा था। इस बीच सेना में उसकी नौकरी लग गई और उसने लड़की से मिलना-जुलना बंद कर दिया। लड़की ने जब भी उसे फोन किया आनंद ने कोई न कोई बहाना बनाकर टाल दिया। हैरान-परेशान लड़की आनंद को ढूंढते हुए उसके घर पहुंच गई। तब आनंद के घरवालों ने भी लड़की से गाली-गलौच कर उसे बाहर कर दिया। उसके बाद भी लड़की ने हार नहीं मानी और आनंद से बात करने की जिद करती रही। आरोप है कि कुछ दिन पहले आनंद के फूफा श्याम मिश्रा ने लड़की को फोन किया। फूफा ने कहा कि घरवाले दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए हैं। इसके बाद लड़की को लखीमपुर खीरी बुलाया गया। वहां उसे नगर पंचायत बरवर के पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा के घर में जबरन कैद कर दिया गया। उसी घर में आनंद के फूफा ने लड़की के साथ जबर्दस्ती की और फिर उसे मारा-पीटा।
पहले बेइज्जत किया फिर बदनाम
आरोप है कि दुष्कर्म के बाद पीड़ित लड़की को धमकी देकर भगा दिया गया। पीड़ित लड़की आवाज न उठाए इसलिए आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए उसके रिश्तेदारों में काफी बदनामी भी की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी आनंद, उसके माता-पिता, फूफा श्याम मिश्रा और नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्यार की राह में धोखे से सावधान !
प्यार का जाल बिछाकर लड़की को फंसाने और उसका यौन शोषण करने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। पीड़ित लड़की अपनी और परिवार की प्रतिष्ठा बचाने के लिए मनमानी बर्दाश्त करती रहती है। इसका नतीजा यह होता है कि कोई बड़ी वारदात हो जाती है। इसलिए प्रेम संबंध बनाने से पहले अपने साथी को भरोसे के पैमाने पर जरूर परखें। अंतरंग रिश्ते बनाने पर कई बार धोखा हो जाता है इसलिए शादी से पहले लक्ष्मणरेखा कभी न लांघें।
और पढ़ें:
क्या बच्चों को अपने डेटिंग हिस्ट्री के बारे में बताना चाहिए, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
मोटे एक्टर पर दिल हारी ये हसीन लड़की, अनोखी लव स्टोरी को बेच कमाते हैं हर महीने लाखों रुपए
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.