मोटे एक्टर पर दिल हारी ये हसीन लड़की, अनोखी लव स्टोरी को बेच कमाते हैं हर महीने लाखों रुपए

प्यार जब किसी से होता है तो ना तो उसकी उम्र मैटर करता है और ना ही रंग-रूप और साइज। हम आपको एक ऐसे कपल से मिलवाने जा रहे हैं जो साइज को लेकर हमेशा लोगों के निशाने पर रहते हैं।

Nitu Kumari | Published : Sep 23, 2022 12:05 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क.  जॉर्ज कीवुड( George Keywood) यूके के जाने-पहचाने एक्टर में शुमार हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने वजन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। पर्सनल लाइफ भी उनकी सुर्खियों में होती है। उन्होंने अपने पर्सनल ट्रेनर सियाना कीरा( Sienna Keera) के साथ शादी की है। तमाम आलोचनाओं के बीच कपल एक खूबसूरत जिंदगी जी रहे हैं। उनका एक बच्चा भी है।

जॉर्ज के वजन को लेकर लोग फटकार लगाते हैं। वो कहते हैं उनका प्यार नकली है।वहीं, सियाना को लोग गोल्ड डिगर तक बुलाते हैं। 28 साल के कपल के बीच साइज मायने नहीं रखता है। वो अपने रिलेशनशिप को ऑनलाइन बेचकर हर महीने £10,000 यानी 9 लाख रुपए के करीब कमाते हैं। 

प्यार पाने और खुश रहने के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं

सियाना कीरा बताती हैं कि लोग उन्हें गोल्ड डिगर बुलाते हैं और कहते हैं कि जॉर्ज को अपने हेल्थ के बारे में सोचना चाहिए। हालांकि हम दोनों इस बात की परवाह नहीं करते हैं। हमारे बीच वजन मायने नहीं रखता है। जब मैं बहुत छोटी थी तब मेरे सभी दोस्त सिक्स पैक वाले लड़के को चुनते थे और मुझे हमेशा बड़े साइज के लोग पसंद आते थे। हम रिश्तों में साइज के कलंक को तोड़ना चाहते हैं। हम बताना चाहते हैं कि आपको प्यार पाने या खुश रहने के लिए खुद को बदलने की जरूरतन हीं हैं।

ऑस्ट्रेलिया की लड़की को यूके के लड़के से हुआ प्यार

ऑस्ट्रेलिया की सियाना ने जॉर्ज को ब्रिटिश सिटकॉम पीपल 'जस्ट डू नथिंग' में क्रेग की भूमिका में देखी थी तभी वो उनकी नजर में आ गए थे। वो उनके इंस्टाग्राम पर गई और बातचीत करने लगी। पहली नजर में दिल दे बैठी सियाना ने जनवरी 2019 में छह हफ्ते के लिए यूके पहुंची। वो पहली बार जॉर्ज से मुलाकात की।

एक बच्चे की जिंदगी में आने के बाद दोनों ने की शादी

एक लंबी दूरी के रोमांस के बाद दोनों पेरिस और  एम्स्टर्डम जाकर वक्त गुजारे। इसके बाद जॉर्ज ने सियाना को वेनिस में प्रपोज किया। 26 दिसंबर 2019 में उन्होंने अपने बेटे ओलिवर का स्वागत किया। इसके बाद मई 2022 में यूके में परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। सियाना ऑस्ट्रेलिया को छोड़ यूके में जॉर्ज और अपने बच्चे के साथ रह रही हैं।

रेप और जान से मारने की मिलती है धमकी

सियाना कहती हैं कि हमारी जिंदगी प्यार से भरपूर हैं। हम अपने बेटे को अच्छी जिंदगी दे रहे हैं। जॉर्ज एक अच्छे पिता हैं। वो हर काम कर सकते हैं जो एक कम वजन वाला इंसान कर सकता है। उसका वजन उसे सामान्य चीजें करने से नहीं रोकता है। वहीं, जॉर्ज भी कहते हैं कि मैं खुद को सामान्य आकार के व्यक्ति से अलग नहीं देखता हूं। जॉर्ज और सियाना को लोग जान से मारने की धमकी भी देते हैं। घृणित टिप्पणी का सामना करने वाले कपल एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं। जॉर्ज कहते हैं कि लोग इस बात को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं कि एक मोटे आदमी की एक आकर्षक पत्नी होती है।इससे ​​मेरा दिल टूट जाता है कि लोग सिर्फ अलग होने के लिए दूसरों पर ऑनलाइन हमला करते हैं। 

हर महीने रिलेशनशिप बेचकर कमाते हैं लाखों रुपए

कपल सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाते हैं। वो हर दिन तीन घंटे कंटेंटे तैयार करने में खर्च करते हैं। हर दिन औसतन वो तीन वीडियो अपलोड करते हैं। इससे वो 9 लाख के करीब हर महीने कमाते हैं। लेकिन अजनबियों से उन्हें कितनी भी गाली क्यों न मिले, इस जोड़ी के अभी भी लगभग एक मिलियन प्रशंसक और फॉलोअर्स हैं। नफरत केवल उनके क्लिक और लोकप्रियता को बढ़ाने का काम करती है।

और पढ़ें:

9 बार बच्चा खोने के बाद महिला को पैदा हुआ 'चमत्कारी बेटा', अब करती है वो इनके लिए काम

ब्लैक डायरी: 2 साल से उसके साथ रिलेशनशिप में हूं, वो मुझसे बेइंतहां प्यार करती है लेकिन अब...

Share this article
click me!