
ब्लैक डायरी: पुरुष कई बार बेड पर पार्टनर को संतुष्ट करने की बजाय उसे दर्द दे जाते हैं। जैसा कि इलियाना ( काल्पनिक नाम) के साथ हो रहा है। वो अपने पति से बहुत प्यार करती हैं, लेकिन पिछले कुछ वक्त से वो बेड पर अपने पति की एक्टिविटी को देखकर डरने लगी हैं। इतना ही नहीं उनमें सेक्स को लेकर रूची भी कम होने लगी हैं। चलिए इलियाना की कहानी जानते हैं और एक्सपर्ट की इस पर क्या राय है।
इलियाना बताती हैं कि उनकी शादी को 10 साल हो चुके हैं। दो बच्चे हैं। पहले रेयान ( काल्पनिक नाम) शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उन्हें संतुष्ट करने की कोशिश करता था। हमारे बीच अभी भी बहुत प्यार है। लेकिन पिछले कुछ वक्त से वो बिस्तर पर काफी वाइल्ड हो जाता है। जिस पल में मुझे खुशी मिलती थी वो अब दर्द से भरा होता है। हालांकि मैं उसे कुछ बोल नहीं पाती हूं। लगता है कि कुछ बोलने पर उसे धक्का लगेगा। लेकिन कभी-कभी उससे अलग होने का मन करता है। यहां तक कि मैं बिस्तर पर उसके साथ सोना भी नहीं चाहती हूं। क्या करूं समझ नहीं आ रहा है।
एक्सपर्ट की राय- एक वक्त आता है जब लड़कों के सेक्स ड्राइव में कमी आने लगती है। लेकिन वो अंदर से ये स्वीकार नहीं कर पाते हैं और उनके व्यवहार में बदलाव होने लगता है। आपकी शादी को 10 साल हो चुके हैं, हालांकि उम्र का जिक्र आपने नहीं किया। एक कारण यह भी हो सकता है आपके पति के व्यवहार में बदलाव की। दूसरा ये हो सकता है कि आप अपनी तरफ से शारीरिक संबंध बनाने को लेकर उत्साहित ना हो। मां बनने के बाद अक्सर महिलाओं में ये बदलाव आता है।
तलाक या अलग होने की बात को तो सबसे पहले ख्याल से बाहर निकाल दीजिए, क्योंकि आपने खुद बताया कि दोनों के बीच प्यार गहरा है। बिस्तर पर पति-पत्नी के बीच कोई शर्म नहीं आता है। इसलिए अगर पति का तरीका पसंद नहीं आ रहा है तो उससे प्यार से बात कीजिए और बताइए कि उनकी हरकत से आपको दर्द होता है। ये बताइए कि उनके ऐसा करने से आप के अंदर सेक्स करने को लेकर उत्साह कम हो रहा है। वो इस बात को समझेंगे। इसके साथ आप अपने पति में आत्मविश्वास भरने के लिए खुद पहल कीजिए और एहसास जगाइए कि वो आज भी वैसे हैं जैसे की पहले थे।
(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )
और पढ़ें:
दुल्हन ने शादी की कार्ड पर छपवाया पोर्न वेबसाइट का लिंक, वजह जान दंग रह जाएंगे
अंधी थी तब उसने प्यार किया, जब आंखों की रोशनी आई तो बदल गई दुनिया
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.