वो हथौड़े और छेनी से नाक पर मार रहा था, जबरदस्ती करता था रेप, इस्लामिक नेता की क्रूरता सुन दहल जाएंगे आप

अदनान ओकतार को दुनिया की सबसे लंबी सजा मिली है। उसे 8,658 साल के लिए जेल भेज दिया गया है। उसकी क्रूरता के बारे में जानेंगे तो दहल जाएंगे। वो महिलाओं की जबरदस्ती प्लास्टिक सर्जरी कराता था और उनके साथ रेप करता था। 

Nitu Kumari | Published : Nov 17, 2022 12:34 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. अदनान ओकतार (adnan oktar) को यौन उत्पीड़न, नाबालिगों के साथ रेप और धोखाधड़ी समेत कई आरोप में 8,658 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। मॉर्डन कपड़े पहनने वाला यह इस्लामिक नेता अक्सर महिलाओं से घिरा देखा जाता था। वो महिलाओं को 'किटेन्स' बुलाता था। ये उनकी सेक्स सेल्व थी।अदनान को एक पंथ के नेता के रूप में जाना जाता था। वह महिलाओं के साथ टीवी प्रोग्राम करता था। रूढ़िवादी मूल्यों को प्रचार करने वाले अदनान ने 'हारून याह्या' नाम से दुनियाभर की कई भाषाओं किताबे भी प्रकाशित की है।

सेक्स सेल्व (सेक्स गुलामों) को बिना संवेदन के कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के लिए मजूबर करता था। इतना ही नहीं 66 साल के इस्लामिक नेता कई नाबालिगों का यौन शोषण भी किया। जिसके बाद उसे जेल में डाल दिया गया था। पहले उसे 1075 साल की सजा सुनाई गई थी।
लेकिन बाद में फैसले को पलट कर 16 नवंबर को एक मुकदमें में उसे 8,658 साल की सजा सुनाई गई जो मूल सजा के आठ गुना ज्यादा है। उसने सुनवाई के दौरान जज को बताया था कि उसके 1000 गर्लफ्रेंड हैं।

Latest Videos

खुद का ऑनलाइन चैनल खोल रखा था

अदनान ओकतार ने खुद ऑनलाइन चैनल A9 टीवी खोला था। 2011 में ऑनलाइन प्रसारण शुरू किया था जिसकी तुर्की के धार्मिक नेताओं ने कड़ी निंदा की थी।  वो टॉक शो करता था। इससे वो फेमस हो गया। इस्लामिक मुद्दे पर वो बहस करता था। उसके शो में आकर्षित करने वाले मॉडल होते थे जो रिविलिंग ड्रेस पहने रहती थीं। उससे जुड़ी महिलाओं को  'किटेन्स'बुला जाता था। एक समय में करीब उसने 160 गुलाम रखे हुए थे।

बिना दर्द निवारक दवा दिए लड़कियों का कराता था प्लास्टिक सर्जरी

ओकतार से बचकर कनाडा भागी सेंडा इसिल्डर ने संडे टाइम्स को बताया था कि कैसे उसे पंथ में बहकाया गया था। बिना किसी दर्द की दवा दिए बिना उसके नाक की सर्जरी की गई थी। उसने बताया,'यह भयानक था। भयानक। मुझे अभी भी हथौड़ा याद है। मैं गिन रही थी कि वे कितनी बार हथौड़े और छेनी को मेरी नाक पर मार रहे थे।' इसिल्डार ने दावा किया कि वह अभी भी स्कूल में थी जब उसे ओकतार से मिलवाया गया था, और उसे उससे शादी करने के लिए मजबूर किया गया था।

घर से मिली थीं 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां

ओकतारा महिलाओं का यौनशोषण करता था। उसने बताया कि वो उन्हें गर्भनिरोधक गोलियां लेने के लिए मजबूर करता था। पुलिस को उसके घर से 69,000 गर्भनिरोधक गोलियां मिलीं, जिनका इस्तेमाल उन्होंने त्वचा विकारों और मासिक धर्म की समस्याओं के इलाज के लिए किया था।

और पढ़ें:

सुहागरात पर जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन को किया टच, उड़ गए होश...5 दिन तक नहीं सो पाया बेचारा पति

हत्या से पहले क्या प्रेग्नेंट थी श्रद्धा वाकर? डॉक्टर के पर्चे और चैट को खंगाल रही पुलिस

Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?