
रिलेशनशिप डेस्क : सदियां इस बात की गवाह रही है कि दो प्यार करने वालों की दुश्मन दुनिया होती है और खासकर जब यह प्यार एक ही लिंग में किया जाता है, तो इसे तुच्छ माना जाता है। भले ही भारत में एलजीबीटीक्यू एक्ट लागू होने के बाद समलैंगिक रिश्तों को मान्यता मिल गई है। लेकिन आज भी समाज इसे पाप ही मांगता है और इस तरह के रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों को समाज का हिस्सा ही नहीं समझता है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया पश्चिम बंगाल से, जहां पर तीन लोगों ने दो लैसबियन लड़कियों को सिर्फ इसलिए पीटा और उनके साथ रेप करने की कोशिश की, क्योंकि वह दोनों एक साथ बिस्तर पर सो रही थी। उनके घर में घुसकर 3 बदमाशों ने मारपीट की गई और एक लड़की के प्राइवेट पार्ट में इलेक्ट्रिक रॉड तक डाल दी गई।
क्या है पूरा मामला
दिल झकझोर कर रख देने वाला यह मामला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से सामने आया है। जहां पर 21-22 साल की 2 युवतियां एक-दूसरे के साथ घर में सो रही थी। इस दौरान एक युवती के परिजन और पड़ोसी अचानक वहां आ गया और दोनों को एक साथ सोता देख दोनों की खूब पिटाई की। वह चीखती रही, चिल्लाती रही, मदद की गुहार लगाती रहीं लेकिन कोई उनकी मदद के लिए नहीं आया।
लड़की के प्राइवेट पार्ट को रॉड से जलाया
एक युवती ने बताया कि 3 लोग हमारे घर आए और पूछा- कि एक साथ क्यों सो रहे हो और तुरंत हमें पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने मेरा और मेरी गर्लफ्रेंड का रेप करने की भी कोशिश की। हम दोनों विरोध कर रहे थे, तभी एक शख्स अंदर से इलेक्ट्रिक रॉड लेकर आया और मेरी गर्लफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट को जला दिया। इसके बाद तीनों वहां से फरार हो गए और उन्होंने हमें जान से मारने की धमकी भी दी। गंभीर हालात में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कई सालों से रिलेशनशिप में है यह लड़कियां
बताया जा रहा है कि यह दोनों लड़कियां पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में है। दोनों रोजाना एक-दूसरे से मिलती हैं। 25 अक्टूबर को उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे फोन किया और बताया कि वह बीमार है और फिर उसे घर पर मिलने के लिए बुलाया। चूंकि रात काफी हो चुकी थी तो वह युवती वहीं रुक गई और दोनों साथ में सो गए। इस बीच एक लड़की के परिजन और पड़ोस में रहने वाला शख्स वहां पर आ गया और दोनों को कमरे में एक साथ सोता देख मारना पीटना शुरू कर दिया।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और दो को गिरफ्तार भी कर लिया। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। युवतियों के बयान ले लिए गए हैं। बता दें कि भारत में एलजीबीटीक्यू एक्ट लागू हुए कई साल बीत चुके हैं। कई समलैंगिक रिश्ते शादी में तब्दील भी हुए, लेकिन कई ऐसे भी हैं जो समाज की बेरहमी का शिकार हुए हैं।
और पढ़ें: बचपन के कैंसर से जुड़े ये 9 मिथक का सच जानना है जरूरी,एक तो फर्टिलिटी से है जुड़ा
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.