MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • शादी के लिए पसंद कर रहे हैं पार्टनर, तो इन 5 तरह के लोगों को कर दें ना, नहीं तो हमेशा पीटते रहेंगे सिर

शादी के लिए पसंद कर रहे हैं पार्टनर, तो इन 5 तरह के लोगों को कर दें ना, नहीं तो हमेशा पीटते रहेंगे सिर

रिलेशनशिप डेस्क. प्यार में पड़ना और फिर इसे शादी की मंजिल तक पहुंचाना हर किसी की ख्वाहिश होती है। लेकिन कई बार हम जल्दीबाजी में एक ऐसे इंसान से शादी कर लेते हैं जो मैरेज मेटेरियल होता ही नहीं हैं। यानी वो शादी के लिए बने ही नहीं होते हैं। डेट के दौरान वो आपके साथ अच्छे होते हैं, लेकिन जब बात जिम्मेदारियों की आती है तो वो भागने लगते हैं। अगर आप उनके साथ जबरदस्ती या फिर इमोशनली ब्लैक मेल करके सात फेरे ले लेते हैं तो बाद में सिर पीटने के अलावा आपके पास कोई चारा नहीं रह जाता है। चलिए नीचे बताते हैं कि  इन 5 नेचरवाले लोगों से शादी करने से बचना चाहिए...

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Nov 08 2022, 02:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

एक ऐसा इंसान जो सबकुछ सोचना तुरंत शुरू कर देता हो
एक ऐसे साथी के साथ शादी के बारे में सोचना जो सात फेरे लेने से पहले ही बच्चे के नाम के बारे में सोचना शुरू कर दें वो बुद्धिमान विकल्प नहीं है। ऐसे लोग बहुत जल्द हां तो बोल देते हैं या कमिटमेंट कर लेते हैं, लेकिन वो सही मायनों में सोच नहीं पाते हैं कि वाकई उन्हें शेष जीवन आपके साथ गुजारनी है या नहीं। वो बहुत जल्द इस रिश्ते को लेकर कैजुअल हो सकते हैं। मतलब शादी एक ऐसे शख्स से करें जो सोच समझकर आपके साथ आने के लिए तैयार हो।

25

एक ऐसा इंसान जो सिर्फ खुद की बात करता हो
डेट के दौरान वो सिर्फ खुद की बात करता हो। मैं ऐसा हूं..वैसा हूं बताने में डूबा रहता हो। उसे आपके बारे में जरा भी ख्याल नहीं हो...या फिर वो आपसे शादी के बाद बदलाव के बारे में कुछ बात नहीं करता हो। ऐसे इंसान से शादी करने के ख्याल को छोड़ देना चाहिए। शादी के बाद भी वो खुद पर ही फोकस रहने वाला है। ऐसे इंसान मैरेज मेटिरियल नहीं होते हैं।

35

जो सिर्फ आलोचना करना जानता हो
अगर आपका साथी लगातार आपकी आलोचना करता है और आपका मजाक उड़ाता है, तो क्या आप इस व्यक्ति से शादी करने पर भी विचार करेंगे? इस प्रकार के लोग बहुत आलोचनात्मक हो सकते हैं और यहां तक कि आपके आत्मसम्मान को भी धक्का दे सकते हैं, जिससे आप अपनी क्षमताओं और योग्यता पर सवाल उठा सकते हैं। इसलिए ऐसे इंसान के साथ शादी करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए।
 

45

जो खुद को गलत नहीं मानता हो
यदि आपका साथी खुद को हमेशा सही मानता हो, उसके साथ जीवन भर रहना मुश्किल हो सकता है। वो गलत भी करेंगे तो खुद को सही ही बताते हैं। शादी के बाद वो आपके बारे में सोचेंगे ही नहीं। 

55

एक ऐसा इंसान जो ओवररिएक्ट करता है
एक ऐसा इंसान जो हर स्थिति में ओवररिएक्ट करता हो, बेकार इश्यू बनाता हो। वो निश्चित तौर पर मैरेज मेटेरियल नहीं होता है। अगर वो आपकी छोटी-छोटी बातों पर ओवररिएक्ट करता हो तो इस बात की कोई गारंटी नहीं कि अहम मुद्दों पर वो धैर्यपूर्वक आपकी बात को सुनेगा। ऐसे इंसान से शादी करने के बाद आपकी जिंदगी में तूफान आना तय है।

और पढ़ें:

CHANDRA GRAHAN 2022:चंद्रग्रहण में बढ़ जाती हैं मानिसक परेशानी, डिप्रेशन वालों पर होता है खास असर

पत्नी को एक्टिंग करते देख पति का बिगड़ा मूड, शॉल से गला घोंटकर बेटी को किया कॉल

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Breakup Story: शादी के 20 साल बाद बेकाबू हो गया पति! उजड़ गई महिला की गृहस्थी
Recommended image2
Promise Day Special: तेरे हर कदम पर मेरा साथ होगा...30 खास वादे पार्टनर से प्रॉमिस डे पर करें
Recommended image3
क्या है रस्म सप्तपदी का असली मतलब? पंडितजी ने दूल्हा-दुल्हन को सिंपल अंदाज में समझाया
Recommended image4
पति की ज्यादा कामेच्छा से परेशान महिला, ट्रेंड करने लगा प्रेमानंद महाराज का जवाब
Recommended image5
35 साल छोटी लड़की से तीसरी शादी, 70 साल में पिता बने इस शख्स की कहानी हिला देगी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved