
रिलेशनशिप डेस्क. लुओ जनजाती (luo tribe) में संबंध बनाने को लेकर अजीबो-गरीब परंपरा है। पश्चिम केन्या के अलावा यह जनजाति उत्तरी युगांडा और उत्तरी तंजानिया क्षेत्र में पाए जाते हैं। इन्हें जोनागी और ओनागी नाम से भी जाना जाता है। यहां पर खेती को लेकर एक अजीब परंपरा है। जिसे निभाए बिना फसल की रोपाई नहीं होती है। वो परंपरा सेक्स से जुड़ी है।
खेती से पहले पति का पहली पत्नी से संबंध बनाना जरूरी
दरअसल, इस जनजाति में बहुविवाह की प्रथा है। लेकिन फसल की बुआई और कटाई की एक रात पहले पुरुष को अपनी पहली पत्नी के साथ संबंध बनाना जरूरी होता है। इसके बाद ही फसल की रोपाई की जाती है। पुरुष दूसरी पत्नी को इस परंपरा का हिस्सा नहीं बना सकता है। इसके अलावा एक लड़का शादी करके अपनी पत्नी को घर लेकर आता है वो तब तक उसके साथ सेक्स नहीं कर सकता है जब तक कि उसकी बिस्तर पर उसके माता-पिता एक साथ ना सोएं। इस अजीब रस्म के पीछे की वजह न्यूली वेड कपल की शादीशुदा जिंदगी अच्छा गुजरे।
विधवा महिलाओं को मृत पति के साथ सोना अनिवार्य
लुओ जनजाति में एक और प्रथा है जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। इस प्रथा में विधवा महिलाओं को अपने पति के शव को दफनाने से पहले कमरे में उसके मृत शरीर के साथ सोना पड़ता है। इस दौरान विधवा महिलाओं को ये कल्पना करने या सपना देखने के लिए कहा जाता है कि वो अपने मृत पति को प्यार कर रही हैं। इसके पीछे इनका मनाना है कि इस तरह की कल्पना या सपना देखने से विधवा महिला बंधनों से मुक्त हो जाती है। पति को मुक्ति मिल जाता है। जिसके बाद महिला की दूसरी शादी हो सकती है।
लड़ाई के तनाव को दूर करने के लिए संबंध बनाने का रिवाज
लुओ जनजाति में सेक्स से जुड़ी एक और परंपरा है। लड़ाई के दौरान महिलाओं को अपने पति को मारना ( खाना बनाने वाली छड़ी से) मना होता है। अगर वो ऐसा करती है तो ये पाप होता है और इससे मुक्ति के लिए एक अनुष्ठान कराया जाता है। घर के बड़े-बुजुर्ग कपल के लिए हर्बल बेय पदार्थ बनाते हैं और उन्हें पीने के लिए दिया जाता है। फिर दोनों के बीच तनाव दूर हो इसके लिए शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोला जाता है।
और पढ़ें:
बहन के साथ दो भाइयों ने किया गैंगरेप, दादी की भी लूटी अस्मत, इसके बाद जो किया जानकर कांप जाएगी रूह
ये 5 एक्सरसाइज जो महिलाओं के सेक्स लाइफ को बनाता है कूल, खूबसूरती में भी लगाता है चार-चांद
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.