50 साल के फूफा के प्यार में पागल हुई भतीजी, मां ने जताया ऐतराज तो रूह कंपाने वाले घटना को दिया अंजाम

Published : Aug 31, 2022, 09:41 AM IST
50 साल के फूफा के प्यार में पागल हुई भतीजी, मां ने जताया ऐतराज तो रूह कंपाने वाले घटना को दिया अंजाम

सार

मां अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरती है। उसे सही गलत का फर्क समझाती है। लेकिन कई बार बेटियों को मां की बातें समझ नहीं आती हैं। यहां तक कि वो प्यार में अंधी होकर अपनी मां की जिंदगी भी छीन लेती हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. मध्य प्रदेश के अनूपपुर में रहने वाली महिला ने अपनी बेटी को लेकर हजारों सपने देखें होंगे। उसे नहीं पता था कि ना तो उसके सपने पूरे होंगे और जिस बेटी के लिए वो कई-कई रातें जागकर गुजारी होगी वहीं उसकी जिंदगी का अंत कर देगी। वारदात की पूरी कहानी पढ़कर रिश्ते से भरोसा उठ जाएगा। आप सोच में पड़ जाएंगे कि कोई बेटी अपनी मां के साथ ऐसा कैसे कर सकती है। चलिए पूरा माजरा समझाते हैं।

मध्य प्रदेश के भालूमाड़ा थाना के अंतर्गत 21 अगस्त 2022 को जंगल में मंजू विश्वकर्मा नाम की महिला की लाश मिली। 45 साल की मंजू की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जब इस पूरे मामले की छानबीन की तो हैरान करने वाला सच सामने आया। पुलिस ने मृतक महिला की 25 साल की बेटी विनिता विश्वकर्मा और उसके फूफा लाल बहादुर को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, 50 साल के लाल बहादुर का अफेयर भतीजी विनिता के साथ चल रहा था। ननदोई की इस हरकत का पता मंजू विश्वकर्मा को पता चल गया था। उसने इस रिश्ते को लेकर ऐतराज जताया। अपनी बेटी को भी समझाया। लेकिन कहते हैं ना जब इंसान प्यार में अंधा हो जाता है तो उसे सही गलत का फर्क समझ नहीं आता है। ऐसा ही कुछ विनिता के साथ भी हुआ। 

लाल बहादुर ने विनिता के साथ मिलकर साजिश रची। उसने 20 अगस्त को महिला को झाड़-फूंक के बहाने कुशियारा मरघाटी के जंगल ले गया। वहां उसकी चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी। इधर, बेटी ने मां की गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। दूसरे दिन महिला का शव जंगल में मिला। पुलिस ने इसके बाद बेटी से सख्ती के साथ पूछताछ की। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। 

विनिता का दोगुनी उम्र के फूफा के साथ प्रेम संबंध थे। मां इसके खिलाफ थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। पुलिस ने बेटी और फूफा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जहां सम्मान का रिश्ता होना चाहिए था वहां दोनों एक दूसरे से अवैध संबंध बनाए। यहां तक कि एक मां की हत्या भी कर दी। वाकई ये कहानी रिश्ते पर भरोसा को तोड़ने वाला है। 

और पढ़ें:

रोज की झंझट से बचने के लिए महिला ने बनाए 426 डिश, 8 महीनों तक नहीं बनाना पड़ेगा खाना

अजनबी के प्यार में लड़की ने तय किया 7000 किमी का सफर, इसके बाद जो हुआ वो बेहद दिलचस्प था

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

"कम कमाने वाले लड़के से शादी करोगी?" लड़की के जवाब पर गुरुजी भी मुस्करा दिए
Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज