
रिलेशनशिप डेस्क. उसे यकीन नहीं हो रहा होगा कि उसका मंगेतर उसके साथ अब नहीं है। जब वो खास पल से गुजर रही थी उसी दौरान उसके होने वाले पति की मौत हो जाएगी और वो अकेली उस पल को कोसने के लिए रह जाएगी। मामला केन्या के नौरोबी से जुड़ा है। जहां एक 47 साल के शख्स की मौत सेक्स करने के दौरान हो गई।
1 घंटे अंतरंगता का दौर चला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रात को डगलस फुजी मुतुरी ( Douglas Fundi Muthuri) अपनी मंगेतर निकेरा वांगेची ( Nicera Wangechi) के साथ रोमांटिक डिनर किया। इसके बाद करीब एक घंटे तक दोनों के बीच सेक्स का दौर चला। इसके बाथ मुतुरी को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। लेकिन जब तक अधिकारी मौके पर पहुंचते उसकी मौत हो गई। उसकी जेब से फ़्यूरोसेमाइड (उच्च रक्तचाप की दवा) और वियाग्रा की गोली बरामद की गई।
डिनर के लिए महिला ने मंगेतर को घर पर बुलाया था
रिपोर्ट की मानें तो मंगेतर वांगेची ने मुतुरी को अपने घर पर आमंत्रित किया था। रात में खाने के बाद एक घंटे तक दोनों अंतरंगता में लगे रहे और इस दौरान पहले अचानक सांस लेने में कठिनाई होने लगी और उसकी मौत हो गई। वो सोफे पर मृत पड़ा मिला। पुलिस ने कहा कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे और यह ज्ञात नहीं है कि उसकी हत्या किसने की। पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके बाद मौत की असली वजह का पता चल पाएगा। वहीं पुलिस महिला के साथ पूछताछ कर रही हैं।
पुरुषों की सेक्स के दौरान हो रही मौत
नैरोबी न्यूज के मुताबिक, देश में पुरुषों की सेक्स के दौरान मौत के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दो दिन पहले ही मिगोरी में पुलिस ने एक 24 वर्षीय महिला को उसके 52 वर्षीय प्रेमी की मौत के बाद हिरासत में लिया था। पुरुषों की मौत के पीछे क्या वजह है इसका पता तो अभी नहीं चल पाया है। लेकिन कभी-कभी सेक्स के समय बॉडी के प्रायवेट पार्ट्स को भी ज्यादा रक्त की जरूरत होती है इससे हार्टबीट तथा ब्लडप्रेशर बढ़ जाता है। ऐसे में हार्ट पेशेंट की मौत भी हो सकती है।
और पढ़ें:
इन 3 हालातों में पत्नी के साथ नहीं करना चाहिए सेक्स, सर्वे में सामने आई दिलचस्प जानकारी
पत्नी की हत्या के आरोप में पति को 10 साल की जेल, 13 साल बाद सामने आया महिला का 'भूत'
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.