इन 3 हालातों में पत्नी के साथ नहीं करना चाहिए सेक्स, सर्वे में सामने आई दिलचस्प जानकारी

शादीशुदा मर्दों का नेचर बदल रहा है। वो अब अपनी पत्नी को अलग नजरिया से देखते हैं। वो उसके इच्छा के साथ चलना पसंद करते हैं। चाहे वो जिस्मानी संबंध को लेकर भी क्यों ना हो। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे -5 में कुछ दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 2, 2022 4:56 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. पहले औरत को लेकर मर्दों की सोच काफी अलग होती थी। लेकिन अब शादीशुदा मर्दों की सोच बदलने लगी है। वो अपनी पत्नी का ज्यादा ख्याल रखने लगे हैं। वो उसे अब सिर्फ सेक्स की मशीन नहीं समझते हैं। पति अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान करने लगे हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे -5 में इसका खुलासा हुआ है। इस सर्वे में 66 प्रतिशत पुरुषों ने माना है कि अगर पत्नी की इच्छा ना हो तो उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए।

इन 3 हालातों में पत्नी को सेक्स के लिए No कहने का अधिकार

 नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे -5 में 66 प्रतिशत पुरुषों का कहना है कि तीन हालात में पत्नी पर सेक्स करने का दबाव नहीं बनाना चाहिए।  पहला-अगल पत्नी थकी हो। दूसरा- अगर पति सेक्सुअली ट्रांसमीटेड डिजीज से पीड़ित हो और तीसरा- पति का अफेयर किसी और के साथ चल रहा हो। इन तीन हालात में पुरुष अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। हालांकि इन सबके बावजूद महिलाएं अपने पति को ना नहीं कह पाती है।

इन राज्यों में महिलाओं के ज्यादा ना बोलने की संभावना

सर्वे में यह भी सामने आया है कि करीब 8 प्रतिशत महिलाओं और 10 प्रतिशत पुरुषों का मानना है कि भले ही ये तीनों वजह हो पत्नी को सेक्स के लिए इनकार नहीं करना चाहिए। वहीं, पांच में से चार महिलाएं अपने पति को ना कह सकती है यदि वो शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहती हैं। इन राज्यों में महिलाओं की प्रतिशत अलग-अलग होगी जो ना कह सकती हैं। 

गोवा में 92 प्रतिशत महिलाएं इन हालातों में यौन संबंध बनाने से पति को इंकार करने की संभावना रखती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में 63 प्रतिशत और जम्मू-कश्मीर में 65 प्रतिशत ना कहने में सक्षम होने की संभावना है।

पुरुषों से पूछा गया ये चार सवाल

सर्वे में पुरुषों से कुछ सवाल पूछा गया जिसमें क्या उन्हें चार प्रकार का पत्नी के साथ व्यवहार करने का अधिकार है। पहला-पत्नी पर क्रोधित होना उसे फटकारना,दूसरा-पत्नी को आर्थिक मदद करने या अन्य साधन देने से मना करना। तीसरा- पत्नी के साथ मारपीट करना और चौथा- उसकी इच्छा ना होते हुए भी यौन संबंध बनाना या दूसरी स्त्री के साथ सेक्स करना।

शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर पत्नी को डांटने का अधिकार

इन सवालों का जो जवाब सामने आया जिससे पता चलता है कि वाकई देश में मर्दों की सोच बदल रही है।15-49 आयु वर्ग के केवल 6 प्रतिशत पुरुष ने कहा कि उनके पास ये सारे अधिकार है। लेकिन  72 प्रतिशत चार व्यवहारों में से किसी से भी सहमत नहीं हैं। लेकिन 19 प्रतिशत पुरुष ने यह कहा कि अगर पत्नी शारीरिक संबंध बनाने से मना करती है तो उसपर गुस्सा करने का अधिकार है।

एनएफएचएस-5 ने दो चरणों में यह सर्वे किया था। पहले चरण में 5 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया। पहला चरण 17 जून 2019 से 30 जनवरी 2020 के बीच हुआ। वहीं दूसरा चरण  2 जनवरी 2020 से 30 अप्रैल तक 2021 में हुआ। जिसमें 11 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हुआ।

और पढ़ें:

पत्नी की हत्या के आरोप में पति को हुई 10 साल की जेल, 13 साल बाद महिला का सामने आया 'भूत'

3 शादी...एक पति के खाने में जहर देकर हत्या, मिलिए ब्लैक विडो किलर से जो यहां के पुरुषों के लिए है बुरा सपना

Share this article
click me!