पत्नी ने वेकेशन पर जाने से किया मना तो पति ने निकाला ये अनोखा तरीका, कहा- बीवी से दूर नहीं रह सकता

Published : Jul 25, 2022, 01:39 PM IST
पत्नी ने वेकेशन पर जाने से किया मना तो पति ने निकाला ये अनोखा तरीका, कहा- बीवी से दूर नहीं रह सकता

सार

पति-पत्नी अगर एक दूसरे के प्यार में हो तो एन्जॉय करने के लिए किसी तीसरे की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन अगर पत्नी रोमांटिक वेकेशन पर जाने से मना कर दे तो..एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन उसने इससे निपटने के लिए अनोखा तरीका अपनाया और वेकेशन का पूरा मजा लिया। 

रिलेशनशिप डेस्क. अगर आप लंबे वक्त से पत्नी के साथ रोमांटिक वेकेशन पर जाने की योजना बना रहे हों और सब कुछ बुक होने के बाद वाइफ जाने से मना कर दे तो क्या करेंगे। बहुत चांसेज हैं कि आप पत्नी पर गुस्सा करते हुए वेकेशन को कैंसिल कर देंगे। लेकिन फिलीपींस के एक शख्स ने ऐसा नहीं किया। वो ना सिर्फ वेकेशन पर गया बल्कि उसे रोमांटिक अंदाज में जिया भी। चलिए जानते हैं ये कैसे हुआ।

फिलीपींस के रहने वाले रेमंड फोर्टनाडो अपनी मॉडल पत्नी जोआन फोर्टुनाडो से बहुत प्यार करते हैं। कोराना महामारी से पहले से वो रोमांटिक वेकेशन पर जाने का प्लान कर रहे थे। लेकिन कोरोना की वजह से वो नहीं जा सके। इस महामारी के खत्म होने पर रेमंड ने खूबसूरत वेकेशन का प्लान बनाया। सबकुछ बुक कर लिया। लेकिन ऐन वक्त पर उनकी पत्नी जोआन ने जाने से मना कर दिया। जिसके बाद रेमंड ने एक अनोखा तरीका अपनाया। 

रेमंड ने मीम-फेस तकिए के साथ वेकेशन को बनाया रोमांटिक

पत्नी के साथ हर वक्त रहने वाले रेमंड ने उनके चेहरे का तकिया बनाया और उसके साथ वेकेशन पर निकल गए। फ्लाइट से लेकर समंदर में एन्जॉय करने तक वो हर वक्त उसे अपने साथ रखे हुए थे। उनके साथ फोटो क्लिक करा रहे थे। उसे चूम रहे थे। भले ही शरीर के साथ उनकी पत्नी उनके साथ नहीं थी, लेकिन वो नहीं होकर भी उनके साथ थी। फेसबुक पर रेमंड ने वेकेशन की तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग रेमंड के अनोखे आइडिया और पत्नी के प्रति उनके प्यार की तारीफ कर रहे हैं।

पत्नी ने भी वापस आने पर पति पर लुटाया प्यार

फोर्टुनैडो ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ रहने की आदी हू। हम एक दूसरे के साथ हमेशा चिपके रहते हैं। लेकिन किसी कारण की वजह से वो नहीं जा पाई। एयरपोर्ट पर जोआा उन्हें रिसीव करने पहुंची और खूब प्यार लुटाया। यहां तक कि मीम-फेस तकिए के साथ पोज दिए। तो इसे कहते हैं प्यार। प्यार में शरीर नहीं बल्कि एहसास मायने रखता है। 

और पढ़ें:

पहले दूल्हे के सामने शर्माती नजर आई दुल्हन, फिर किया कुछ ऐसा, लोग बोले- पूरी फैमिली के सामने ऐसा करना गलत है

यहां शादी से पहले लड़कियों को बढ़ाना पड़ता है वजन, विरोध करने पर होती है पिटाई, वजह जान हैरान रह जाएंगे

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!