दुनिया भर में अलग-अलग तरीके से शादी की जाती है। दो लोगों के मिलन से पहले खास तैयारी की जाती है। मगर एक ऐसा देश है जहां पर शादी से पहले लड़कियों को मोटा करने का रिवाज है। वो जितना मोटी होती हैं उतनी खूबसूरत मानी जाती हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. शादी के लिए अक्सर लड़कियां खुद को साइज जीरो करना पसंद करती हैं। परफेक्ट फिगर के साथ वो अपने दूल्हे राजा को खुश करना चाहती हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश हैं जहां परफेक्ट फिगर रखना मना है। शादी के लिए उन्हें अपना वजन बढ़ाना पड़ता है। जितनी भारी होंगी उतना पति का प्यार मिलेगा। जहां लड़कियां वजन कम करने के लिए जिम जाती हैं। वहीं यहां पर उन्हें शादी से पहले फैट कैंप भेजा जाता है। (फोटो साभार:@ImaneOuaadil)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पश्चिमी अफ्रीकी देश मौरिटानिया में लड़कियों को पतला होने की मनाही होती है। यहां लड़कियों को बचपन से ही वजन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाता है। यहां पुरूष मोटी लड़की से शादी करने का सपना देखते हैं। इसे सौभाग्य की निशानी माना जाता है। यहां की लड़कियां जब शादी के लायक होती हैं तो उन्हें फैट कैंप में भेजा जाता है। ताकि वो ज्यादा से ज्यादा मोटी हो सकें।

दुल्हन को मोटे होने के लिए 15 हजार हर दिन दी जाती है कैलोरी

यहां उन्हें फैट वाली चीजें खिलाई जाती हैं। हर दिन 15 हजार कैलोरी दी जाती है। नाश्ते में उन्हें ऑलिव ऑयल में भीगे हुए ब्रेडक्रम्‍ब्‍स खिलाया जाता है। इसके बाद उन्हें मांस, अंजीर, सूजी से बनी हुई चीजें और ढेर सारा ऊंट का दूध पिलाया जाता है। जिसकी वजह से कुछ ही दिनों में वो मोटी हो जाती हैं। अगर कोई लड़की ऐसा करने से मना करती हैं तो उनकी पिटाई की जाती है।

दवाइयां खाने से महिलाओं में बढ़ रही है बीमारी

इतना ही नहीं यहां लड़कियों का वजन बढ़ाने के लिए दवाइयां दी जा रही है। आजकल दवाइयों का चलन ज्यादा बढ़ गया है। मोटे होने की वजह से लड़कियां कई बीमारी से पीड़ित भी हो रही हैं। दवाई खाने से बांझपन और दिल के दौरे की शिकार वो हो रही हैं। 

लड़के मोटी लड़की को चुन रहे हैं ताकि खुद को संपन्न दिखा सकें

दरअसल, इस देश में खाने की कमी हैं। ऐसे में मोटी पत्नी को धन संपन्नता और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। लड़के इसलिए मोटी लड़की से शादी करते हैं। ताकि ये बता सकें कि वो संपन्न हैं। 

और पढ़ें:

सहेली के घर किताब लाने बोलकर गई थी लड़की, रिश्ते को शर्मसार करते हुए भाई के संग हुई गायब

पहले दूल्हे के सामने शर्माती नजर आई दुल्हन, फिर किया कुछ ऐसा, लोग बोले- पूरी फैमिली के सामने ऐसा करना गलत है