
रिलेशनशिप डेस्क. दो सौतन अगर एक साथ रहने आ जाए तो पूरे घर का माहौल बदल जाता है। आए दिन वाकयुद्ध तो कभी-कभी मारपीट भी देखने को मिल जाता है। लेकिन एक शख्स का कहना है कि वो अपनी 15 बीवियों के साथ बहुत खुश रहता है। उसकी बीवियों के बीच भी काफी प्यार हैं। इस पर यकीन करना मुश्किल होगा। लेकिन केन्या में रहने वाले शख्स की मानें ये हकीकत है।
एक और शख्स को संभालने के लिए काफी नहीं
पश्चिम केन्या में रहने वाले 61 साल के डेविड सकायो कलुहाना का दावा है कि उन्होंने 15 शादियां की है और उनके 107 बच्चे हैं। सब एक गांव में खुशी-खुशी रहते हैं। किसी के बीच कोई लड़ाई नहीं होती है। इतना ही नहीं वो खुद को राजा सुलैमान की तरह मानते हैं जिसने 700 शादियां की थी और 300 दासियों को रखे हुए थे। डेविड का कहना है कि उनका दिमाग बहुत ही तेज हैं जिसे मैनेज करने के लिए एक महिला काफी नहीं हैं।
सभी पत्नियों की ड्यूटी अलग-अलग है
डेविड ने एक अंग्रेजी चैनल से बातचीत में कहा कि उनके दिमाग पर बहुत लोड रहता है। जिसे एक महिला नहीं संभाल सकती है। इसलिए उन्होंने कई शादियां की। उन्होंने सभी पत्नियों की ड्यूटी अलग-अलग बांट कर रखी है। ताकि शांति और सरलता से जीवन आगे बढ़ता रहे। 61 साल के शख्स का कहना है कि अगर उनकी 20 पत्नियां भी होती तो कोई दिक्कत नहीं था।
सौतनें आपस में मिलकर रहती हैं
वहीं, डेविड की पत्नियां भी उनसे खुश हैं। उनका कहना है कि वो उन्हें बहुत प्यार करती हैं। सब मिलकर रहते हैं। डेविड की पत्नी जेसिका कलुहाना का कहना है कि डेविड से उनके 13 बच्चे हैं। जिसमें से दो की मौत हो गई। हम लोग शांति से और प्यार से रहते हैं। जबकि उनकी दूसरी पत्नी डुरीन कलुहाना का कहना है कि हम लोग प्यार से रहते हैं। कोई किसी से जलता नहीं हैं। सब अपना-अपना काम करते हैं। वहीं, डेविड की सातवीं पत्नी रोज का कहना है कि उनके 15 बच्चे हैं। हम सब एक दूसरे से प्यार करते हैं। कभी लड़ाई नहीं करते हैं। बच्चे भी आपस में प्यार से रहते हैं। डेविड यहीं नहीं रुकना चाहते हैं। वो और भी शादी करने के लिए उत्सुक हैं और ज्यादा बच्चा पैदा करने की ख्वाहिश रखते हैं।
और पढ़ें:
पहले लिखा it's time to kill, फिर मारा पति को 2 बार चाकू, जानें कातिल पत्नी का सच
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.