शादी को लेकर महिला ने TikTok पर बयां किया दर्द, तो पूर्व पति शैतान बन उठाया ये कदम

Published : Jul 26, 2022, 11:04 AM ISTUpdated : Jul 26, 2022, 11:08 AM IST
शादी को लेकर महिला ने TikTok पर बयां किया दर्द, तो पूर्व पति शैतान बन उठाया ये कदम

सार

पति-पत्नी के रिश्ते पर जब गुस्सा हावी हो जाता है तो फिर इसे कोई बचा नहीं पाता है। शिकागो से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। जहां एक पति ने खौफनाक कदम उठाते हुए एक्स वाइफ की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद दम तोड़ दिया।

रिलेशनशिप डेस्क. बड़े अरमानों के साथ 29 साल की सानिया खान ने 36 साल के राहिल अहमद से निकाह किया होगा। लेकिन उसे शायद ही पता होगा कि जिसका हाथ उसने जीवन भर के लिए थामा था वो 12 महीने भी नहीं टिक पाएगा। इतना ही नहीं उसे अपनी जिंदगी को भी गंवानी पड़ जाएगी। अमेरिका के शिकागो में रिश्ते के कत्ल की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो दहलाने वाली है। 

पहले एक्स वाइफ को मारी गोली फिर खुद को उतारा मौत के घाट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले हफ्ते राहिल अहमद अल्फ़ारेटा, जॉर्जिया से 11 सौ किलोमीटर का सफर करके अपनी पूर्व पत्नी सानिया के घर शिकागो के इलिनोइस पहुंचा। इसके बाद उसने सानिया के सिर पर गोली मार दी और फिर खुद को शूट कर लिया। पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर लिया है।

एक साल भी नहीं चल पाई शादी 

सानिया और राहिल की शादी के एक साल भी नहीं हुए थे जब दोनों अलग हो गए। मई में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद पाकिस्तानी-अमेरिकी फोटोग्राफर सानिया ने दर्द को बयां किया जो वो फेस कर रही थी। उसके घरवाले उस पर साथ रहने का दबाव बना रहे थे। वो बोल रहे थे कि अगर वो राहिल के साथ सबकुछ ठीक नहीं करती है तो सुसाइड कर लेंगे। 

इसे भी पढ़ें:पुलिस की नौकरी पाते ही महिला बन गई 'विलेन', पति से बोली- तू कौन है?

तलाक से गुजरना आपको असफल बना देता है

सानिया ने एक पोस्ट में लिखा,'एक दक्षिण एशियाई महिला के रूप में तलाक से गुजरने पर ऐसा लगता है कि आप जीवन में कभी-कभी असफल हो जाते हैं। जिस तरह से समुदाय आपको लेबल करता है, आपको प्राप्त समर्थन की कमी, और किसी के साथ रहने का दबाव क्योंकि 'लोग क्या कहेंगे' महिलाओं के लिए उन विवाहों को छोड़ना कठिन बना देता है जिन्हें उन्हें शुरू नहीं करना चाहिए था।'

राहिल तलाक के बाद सानिया को करता था परेशान

वहीं, महिला के एक दोस्त ने बताया कि फ्लाइट अटेंडेंट बनने से पहले खान एक सामाजिक कार्यकर्ता थे और फोटोग्राफी के अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए खुद को आर्थिक रूप से मजबूत करती थीं। वो राहिल से परेशान थी क्योंकि तलाक के बाद भी उसे परेशान करता था। वो काफी लंबे वक्त से अपने पूर्व पति के खिलाफ निरोधक आदेश लेने पर विचार कर रही थी, लेकिन ऐसा कभी किया नहीं। 

 वहीं, पुलिस ने कहा कि राहिल अपनी शादी बचाने नहीं बल्कि एक खतरनाक प्लानिंग के साथ आया था। वो बंदूक लेकर वहां गया था। पूरे मामले की जांच चल रही है।

और पढ़ें:

बीच शादी में अचानक रोने लगा दूल्हा, तो हंसती दुल्हन ने ऐसे कराया चुप, देखें खूबसूरत VIDEO

शादी से पहले यहां दूल्हा-दुल्हन के साथ किया जाता है ये 'गंदा काम', जानकर कहेंगे ये कैसा रिवाज

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!