ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि शादी में दूल्हे राजा के आंसू निकल आते हो। अमूमन दुल्हन को रोते हुए लोगों ने देखा है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें दूल्हे मियां के अचानक आंसू निकल आते हैं और चुप उनकी हमसफर करती हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. जब आप प्यार में होते हैं और वो परवान चढ़ती है तो इंसान खुद ब खुद भावुक हो जाता है। सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अपनी मोहब्बत को हमेशा के लिए पाकर दूल्हे राजा के आंखों में आंसू निकल आते हैं। जिसे दुल्हन बड़े प्यार से पोंछती है। वाकई प्यार लोगों को इमोशनल बना ही देता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ये पंजाबी वेडिंग हैं। गुरुद्वारे में दो दिल हमेशा के लिए एक हो रहे हैं। पिंक लहंगे में दुल्हन बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। मिनिमल मेकअप के साथ खूबसूरत ज्वेलरी से दुल्हन लुक को उन्होंने कंप्लीट किया है। वहीं,दूल्हे ने भी दुल्हन की मैचिंग शेरवानी पहनी है और पगड़ी को भी पेयर किया है। पूरे लुक में दूल्हे राजा भी डैशिंग लग रहे हैं। रिचुअल के बीच में दूल्हे राजा के आंखों से आंसू झलक आते हैं। जिसे दुल्हन देख लेती है। वो हंसते हुए अपने जीवनसाथी के आंसू पोंछती हैं। हालांकि इस दौरान वो भी थोड़ी सी भावुक नजर आती है।

View post on Instagram

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो 

इस वीडियो को wedding_couple_diaries ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है,'रिलेशनशिप की खूबसूरत मूमेंट।' वाकई ये मूमेंट बहुत ही प्यारा है और जीवन भर के लिए यादगार भी। लोग वीडियो देखकर हार्ट का इमोजी शेयर कर रहे हैं। 

इमोशनल होना बहुत जरूरी

सपने को पूरा होने पर इमोशनल लोग हो ही जाते हैं। लेकिन मर्द के आंखों में आंसू बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। अंदर से भावुक होने के बावजूद भी वो खुद को टफ दिखाते हैं। क्योंकि पुरुषों को शुरू से ही ऐसा सिखाया जाता है। जिसे उचित कहना सही नहीं होगा। एक बेहतर इंसान वहीं होता है जिसकी भावना जिस वक्त जैसी हो वैसी ही दिखाई दे। पति-पत्नी के रिश्ते में तो इसकी जरूरत और भी बढ़ जाती है। इससे दोनों के बीच का प्यार बना रहता है। एक दूसरे के साथ वो किसी भी कठिनाई को पार कर सकते हैं। 

और पढ़ें:

शादी से पहले यहां दूल्हा-दुल्हन के साथ किया जाता है ये 'गंदा काम', जानकर कहेंगे ये कैसा रिवाज

कार में एक्टर के साथ थी 'वो', सबकुछ अपनी आंखों से देख पत्नी ने स्टार्ट किया हाईवोल्टेज ड्रामा