हर देश और राज्य में शादी में कई तरह की रस्में निभाई जाती है। हर प्रथा अपने-आप में अनूठा होता है। कुछ जगह पर तो शादी के दौरान ऐसे रिवाज निभाए जाते हैं जिसे जानकर कहेंगे कि लोग ऐसा कैसे कर सकते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. हमारे देश में भी शादियों को लेकर अलग-अलग रीति रिवाज हैं। हिंदू में ही कई तरह की शादी की रस्में निभाई जाती हैं। लेकिन विदेशों में कुछ जगहों पर अजीबो-गरीब रस्म अदा की जाती है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बेहद ही खूबसूरत देश स्कॉटलैंड में शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन के साथ कुछ ऐसा किया जाता है जिसे जानकर आप कहेंगे कि ऐसे रस्म को निभाना क्या वाकई में जरूरी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूल्हा-दुल्हन पर डाली जाती है सड़ी हुई चीजें

हमारे यहां जहां शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाने का रिवाज हैं। वहीं, स्कॉटलैंड में दूल्हा-दुल्हन के ऊपर सड़े हुए अंडे और टमाटर डालने की परंपरा है। पढ़कर अजीब लगा ना। लेकिन ये सच है। यहां शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन (groom and bride) को पेड़ से बांध दिया जाता है। फिर उनके उपर अत्याचार का दौर शुरू होता है। पहले सड़ा हुआ अंडा डाला जाता है। फिर सड़े हुए टमाटर का रस से भिगाया जाता है। इसके बाद चॉलेट सीरप, दूध और सड़ी हुई मछलियां डाली जाती है। बेचारे दूल्हा और दुल्हन चुपचाप अपने ऊपर रस्म के नाम पर हो रहे टॉचर को सहते हैं। 

इसके पीछे क्या है मान्यता
इस रिवाज को निभाने के पीछे वजह दूल्हा-दुल्हन को सुरक्षित रखना और उन्हें मजबूत बनाना होता है। मान्यता है कि दूल्हा-दुल्हन को इससे बुरी ताकतों से बचाया जाता है। अगर वो शादी से पहले इस टॉचर में खुद को संभाल लेते हैं तो जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना भी आसानी से कर लेंगे। बता दें कि ये रस्म पूरे स्कॉटलैंड में नहीं होता है। बल्कि कुछ हिस्सों में इसे निभाया जाता है। जैसे भारत के अलग-अलग समुदाय में अलग-अलग परंपरा निभाई जाती है। 

भारत में कही भाई-बहन में होती है शादी तो कहीं महिलाएं कर सकती हैं कई विवाह

भारत में कई आदिवासी समूह हैं जिनकी शादियां काफी अजीबो-गरीब होती है।मेघालय में एक जनजाति है जहां पर महिलाएं कई शादी कर सकती हैं।छत्तीसगढ़ में धुरवा आदिवासी समाज में कजिन भाई-बहन आपस में शादी करते हैं। अगर कोई इस प्रथा को तोड़ता है तो जुर्माना लगता है।

और पढ़ें:

कार में गर्लफ्रेंड के साथ एक्टर कर रहा था ये काम, बीवी ने रंगे हाथ पकड़ा और सरेआम कर दी धुनाई

हद से ज्यादा HOT होने पर सुपरमार्केट से मॉडल को निकाला, मैडम बोलीं- इतना अपमान कभी ना हुआ था