
रिलेशनशिप डेस्क : गले लगना या हग करना एक दूसरे के प्रति प्यार, एकजुटता और दोस्ती का प्रतीक होता है। अक्सर जब हम किसी से मिलते हैं तो उसे हग करते हैं। यह हग कई तरह की होती है। कोई दोस्त की तरह गले मिलता है तो कोई गर्मजोशी से जादू की झप्पी देता है. लेकिन हाल ही में एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला को हग करने से उसकी हड्डियां टूट गई। जी हां, यह अजीबोगरीब मामला चाइना में हुआ है। जहां पर एक पुरुष को महिला को हग करना इस कदर भारी पड़ गया कि उस पर 1 लाख से ज्यादा का जुर्माना लग गया।
क्या है पूरा मामला
यह घटना मई 2021 की थी, जब चीन के हुनान प्रांत के यूयांग शहर में एक लड़के ने अपने को-वर्कर को जोर से गले लगाया। उसकी जादू की झप्पी इतनी टाइट थी कि महिला की तीन पसलियां टूट गई। बताया जा रहा है कि जब लड़के ने अपनी सहयोगी को गले लगाया तो उसकी चीख निकल पड़ी थी। काफी देर तक उसे सीने में दर्द महसूस हुआ उसे लगा कि यह शायद नॉर्मल दर्द है, तो वह सीने पर तेल लगा कर सो गई। लेकिन जब एक्स-रे हुआ तो उसकी आंखें खुली की खुली रह गई।
जादू की झप्पी से टूटी तीन हड्डियां
5 दिन तक महिला दर्द को सहन करती रही, लेकिन जब उसका दर्द बहुत ज्यादा बढ़ गया तो उसने डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया। डॉक्टर के पास पहुंचने के बाद जब उन्होंने एक्स-रे किया तब पता चला कि महिला की तीन पसलियां टूट गई है। डॉक्टर ने बताया कि उसके दाएं रिप केज की दो पसली और बाएं रिप केज की एक पसली टूट गई है। इसके बाद महिला का लंबे समय तक इलाज चलता रहा और उसे ऑफिस से भी छुट्टी लेनी पड़ी।
महिला ने ठोका केस
जिस शख्स ने महिला को गले लगाया था उस पर महिला ने कोर्ट केस कर दिया और उससे हर्जाना भी मांगा। हालांकि, शख्स ने पैसे देने से मना कर दिया, क्योंकि महिला के पास इस बात का कोई सबूत नहीं था कि गले लगाने की वजह से ही उसकी हड्डी टूटी है। हालांकि, कोर्ट ने महिला के पक्ष में फैसला सुनाया और उस आदमी पर 10 हजार युआन यानी लगभग 1.16 लाख रुपए का हर्जाना लगाया।
और पढ़ें: इस शख्स ने 9 महिलाओं से की शादी, सबके साथ 'बेड रोमांस' करने के लिए बनाया रोस्टर लेकिन अब...
बेटी ने किया प्यार तो पिता ने सोते वक्त की यह खौफनाक हरकत, सुनकर दिल दहल उठेगा
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.