लव मेकिंग के दौरान तेज आवाज से पड़ोसी हुए परेशान, कोर्ट ने मां पर लगाया बड़ा जुर्माना

Published : Sep 23, 2022, 10:49 AM ISTUpdated : Sep 23, 2022, 11:28 AM IST
लव मेकिंग के दौरान तेज आवाज से पड़ोसी हुए परेशान, कोर्ट ने मां पर लगाया बड़ा जुर्माना

सार

एक मां पर करीब 91 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया, जब पड़ोसियों ने लव मेकिंग के दौरान जोर से आवाज आने की शिकायत की थी। सुनकर हैरान हो गए ना। चलिए बताते हैं पूरी कहानी। 

रिलेशनशिप डेस्क. बेडरूम के पल काफी निजी होते हैं। लेकिन जब ये किसी और के परेशानी का सबब बन जाएं तो। वेल्स की रहने वाली एक महिला पर इसलिए जुर्माना लगाया गया क्योंकि उसके घर से कुछ ऐसी आवाजें आ रही थी जिससे लोग काफी परेशान थे। वो आवाजें लव मेकिंग के दौरान की थी। महिला पर करीब 91 हजार का जुर्माना लगाया गया।

वेल्स के शहर व्रेक्सहैम की रहने वाली 41 साल की क्रिस्टीन मॉर्गन के खिलाफ उनके पड़ोसियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि क्रिस्टीन मॉर्गन के घर से लव मेकिंग के दौरान की बहुत तेज आवाजें आती हैं। जो मानसिक रूप से काफी परेशान करने वाला होता है। नींद भी उड़ गई है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी जब आवाजों का आना नहीं रुका तो क्रिस्टीना को स्थानीय प्रशासन ने तलब किया।

बेटे और उसकी गर्लफ्रेंड करते हैं ये हरकत

दरअसल, क्रिस्टीन सिंगल मदर हैं। उन्होंने प्रशासन से पूछताछ में बताया कि ये आवाजें उनके घर से आती हैं, लेकिन वो उनकी नहीं है। दरअसल, जब वो नाइट शिफ्ट करती हैं तो उनके 23 साल के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड घर पर रहते हैं। वो दोनों इस तरह की हरकत करते होंगे। जिसके बाद प्रशासन ने उनपर £1,000 (91 हजार ) का हर्जाना भरने के आदेश दिए।

लॉकडाउन की घटना

वहीं, क्रिस्टीन के पड़ोसियों का कहना था कि परिवार को कई बार चेतावनी दी गई। लेकिन उन्होंने इसपर गौर नहीं किया। 26 दिसंबर, 2021 और 4 अप्रैल के बीच तेज आवाजों के साथ सेक्स करना जारी रखा।उन्होंने बार-बार परिषद से शिकायत की थी क्योंकि शोर लॉकडाउन के दौरान हो रहा था और यह 'कुछ लोगों को काफी परेशान कर रहा था। इस घर में क्रिस्टीन अपने बुजुर्ग पिता, बेटे और टीनएज बेटी के साथ रहती हैं।

मां को कोर्ट ने फटकारा

प्रवर्तन अधिकारी के पास शिकायत आने पर क्रिस्टीन को अपने बेटे और उसकी प्रेमिका के साथ कमरे बदलने का सुझाव दिया। लेकिन इसके बाद भी शोर जारी रहा। जिसके बाद पड़ोसियों ने शोर मॉनिटर स्थापित किया। आवाजें देर रात या अहले सुबह आती थी। कोर्ट ने महिला पर जुर्माना लगाते हुए घर को इंसुलेटिड करने को कहा। कोर्ट ने महिला को फटकार लगाते हुए कहा कि भले ही वो खुद निजी तौर पर इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। मगर उन्हें ये देखना चाहिए था कि उनके परिवार के किसी सदस्य की वजह से पड़ोसी ना परेशान हो। इसके साथ ही उनके बेटे पर भी पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत 4 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, बेटे ने कहा कि ये एक बुरे सपने जैसा है। उनका इरादा किसी को परेशान करने का नहीं था।

और पढ़ें:

बार्बी जैसी दिखने के लिए 45 लाख किए खर्च, अब ऐसा शरीर लेकर घूम रहीं 21 साल की मैडम

अपने बेटे के बच्चे को जन्म देने जा रही है ये 56 साल की महिला, प्रेग्नेंसी को लेकर किया बड़ा खुलासा

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!