ब्लैक डायरी: पत्नी हर रोज बिस्तर पर देती है 'धोखा'

Published : Aug 21, 2022, 05:19 PM ISTUpdated : Aug 23, 2022, 05:42 PM IST
ब्लैक डायरी: पत्नी हर रोज बिस्तर पर देती है 'धोखा'

सार

पति-पत्नी का रिश्ता इमोशनल होने के साथ-साथ शारीरिक भी होता है। दोनों में से एक चीज भी इस रिश्ते से गायब हो जाती है तो पति-पत्नी के बीच दूरी बढ़ जाती है। यहां तक की दोनों के बीच तलाक की नौबत भी आ जाती है।

ब्लैक डायरी:27 साल के देव (बदला हुआ नाम) की शादी को तीन साल हुए हैं। लेकिन वो अपनी पत्नी से खुश नहीं हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ सेक्स लाइफ को लेकर कई बातें बताई और वो इससे निकलने का रास्ता भी जानना चाहते हैं। देव का कहना है कि वो मानसिक रूप से काफी परेशान हैं क्योंकि उनकी पत्नी बेड पर काफी आलसी है। 

देव ने बताया कि उनकी पत्नी 25 साल की है। मैं उसे प्यार करता हूं और चाहता हूं कि हर रोज उसके साथ सेक्स करूं। लेकिन बिस्तर पर जाते ही वो आलसी हो जाती है। वो हर दिन कोई ना कोई बहाना बनाती हैं इससे बचने के लिए। हम सप्ताह में मुश्किल से एक या दो बार शारीरिक संबंध बना पाते हैं। कभी-कभी मुझे लगता है कि मेरे अंदर ही कमी है क्योंकि मैं उसके अंदर कामेच्छा (libido) पैदा नहीं कर पा रहा हूं। या फिर उसके अंदर कुछ और चल रहा है। मैं थक गया हूं। मैं उसे और अधिक सेक्स चाहने के लिए क्या कर सकता हूं?

एक्सपर्ट की राय-सबसे पहले तो ये समझें कि हर इंसान की सेक्स को लेकर अपना नजरिया होता है।  हाई सेक्स ड्राइव, लो सेक्स ड्राइव यहां तक की सामान्य सेक्स ड्राइव भी व्यक्तिपरक होता है। मतलब इंसान की इच्छा पर निर्भर होता है। पहला तो आप सेक्स कितनी बार करते हैं इसका आंकलन करने की जरूरत ही नहीं है। कितनी बार सेक्स करने से ज्यादा कितना आप उस पल को एन्जॉय करते हैं उसपर फोकस करें।

दूसरी की आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात कीजिए। आज भी हमारे समाज में पति-पत्नी आपस में शारीरिक संबंध बना तो लेते हैं ,लेकिन खुलकर बात नहीं करते हैं। खास कर महिलाएं जिन्हें इस इश्यू पर बात करने की मनाही होती है। तो सबसे पहले पत्नी के साथ इस विषय पर खुलकर बात करें। उसे कंफर्टेबल कराएं। उसे समझाएं कि आप और वो बिस्तर पर अलग-अलग नहीं हैं बल्कि एक हैं। वो कुछ भी बोल सकती है। अपनी भावनाओं को पूरी तरह से ओपन कर सकती है। अगर आप उसे इस विषय पर सहज कराते हैं तब आपको बता चलेगा कि वो क्यों इसके लिए ज्यादा उत्साहित नहीं होती है।

ये भी देखना होगा कि वो घर में कितना काम करती है। अमूमन महिलाएं घर में इतना काम करती हैं कि वो बिस्तर पर जाते ही सो जाना चाहती हैं। उनका शरीर आराम मांगता है। ऐसे में उनके अंदर सेक्स को लेकर अरुचि पैदा होती है। 

(ब्लैक डायरी एक ऐसी सीरीज है जहां पर हम वो कहानी आपके सामने रखते हैं जो रिश्तों से जुड़ी होती है। रिश्ते में ग्रे शेड्स, रिश्ते में परेशानी जो जिससे आप जूझ रहे होते हैं और समाधान खोजते हैं वो कहानी हम यहां पर रखते हैं। ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। हम यूजर्स द्वारा शेयर की गई कहानी में उनकी पहचान गुप्त रखते हैं।)

और पढ़ें:

मुलाकात के 2 दिन बाद ही महिला ने की सगाई, 3 बेटों की मां की बेहद रोमांटिक है लव स्टोरी

नींद में शख्स ने अपने प्राइवेट पार्ट के साथ किया कुछ ऐसा, सारी उम्र के लिए हुआ 'नपुसंक'

प्यार के लिए पति की दी सुपारी, लेकिन ना प्रेमी मिला और ना मर्द की गई जान, कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने पलट दिया गेम

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!