इस जगह शादी के 3 दिन बाद तक टॉयलेट नहीं जा सकते दूल्हा-दुल्हन, वजह जानकर हो जाएंगे शॉक्ड

Published : Jul 13, 2022, 10:08 AM IST
इस जगह शादी के 3 दिन बाद तक टॉयलेट नहीं जा सकते दूल्हा-दुल्हन, वजह जानकर हो जाएंगे शॉक्ड

सार

दुनिया में कई अजीबोगरीब तरह की रस्में में होती हैं। कुछ इसी तरह से एक देश ऐसा भी है जहां पर शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को 3 दिन तक टॉयलेट नहीं जाने दिया जाता है।

रिलेशनशिप डेस्क : शादी (marriage) एक पवित्र बंधन होता है और हर इंसान के लिए इसका बहुत महत्व होता है। यूं तो दुनिया भर में कई तरह से शादियां होती हैं और हर धर्म में शादी करने की अलग परंपरा (culture) होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी परंपरा के बारे में बताने वाले हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पर शादी करने के बाद दूल्हा-दुल्हन को टॉयलेट (Toilet) नहीं जाने दिया जाता हैय़ इसके पीछे की वजह जानकर भी आप हैरान रह जाएंगे। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि कहां पर दूल्हा दुल्हन के साथ ऐसी ज्यादती की जाती है...

3 दिन तक दूल्हा-दुल्हन नहीं जा सकते टॉयलेट
शादी से जुड़ी यह रस्म इंडोनेशिया (Indonesia) के डीडॉन्ग नामक समुदाय में होती है। जिसमें दूल्हा दुल्हन को शादी के बाद 3 दिन तक टॉयलेट नहीं जाने दिया जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि शादी जैसे पवित्र बंधन के बाद अगर दूल्हा-दुल्हन टॉयलेट जाते हैं, तो उनकी पवित्रता भंग हो जाती है और वह अशुद्ध हो जाते हैं। यही कारण है कि शादी के दौरान या उसके बाद वर-वधू को टॉयलेट नहीं जाने दिया जाता है।

दूल्हा दुल्हन को ना लग जाए बुरी नजर 
शादी के बाद वर वधू को टॉयलेट ना जाने दिए जाने के पीछे की एक वजह यह भी है कि लोगों को लगता है कि जहां शौच किया जाता है, वहां गंदगी होती है और यहां पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव होता है। ऐसे में टॉयलेट जाने से दूल्हा दुल्हन के दांपत्य जीवन में परेशानी आती है और उन्हें नजर लग जाती है, इसलिए उन्हें 3 दिन तक टॉयलेट नहीं जाने दिया जाता है।

खाने पीने पर भी रहती है पाबंदी 
इतना ही नहीं इस समुदाय के लोग शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को खाने-पीने के लिए भी बहुत कम चीजें देते हैं, ताकि उन्हें शौचालय ना जाना पड़े। इंडोनेशिया में इस रस्म का सख्ती से पालन किया जाता है और अगर कोई इसे तोड़ता है तो इसे बड़ा अपशकुन माना जाता है।

और पढ़ें: इस महिला के साथ डेट करनी है तो बेचनी पड़ेगी 'प्रॉपर्टी', कुछ घंटे के लिए खर्च करने पड़ते हैं इतने लाख

जेनिफर लोपेज को हो गई थी ये गंभीर बीमारी, बिना डॉक्टर...बस एक चीज करके ठीक हुईं अमेरिकी एक्ट्रेस

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!