ब्लैक डायरी: शादी की पहली रात पति की हकीकत जान पत्नी दंग, 10 साल बाद भी देता है दर्द

Published : Sep 05, 2022, 06:49 PM ISTUpdated : Sep 06, 2022, 12:44 PM IST
ब्लैक डायरी: शादी की पहली रात पति की हकीकत जान पत्नी दंग, 10 साल बाद भी देता है दर्द

सार

कई अरमानों के साथ वो दुल्हन बनकर सेज पर बैठी थी। उसे नहीं पता था कि उसका जीवनसाथी कुछ ऐसा बताएगा जिसके बाद वो जीवनभर उसपर भरोसा नहीं कर पाएगी। शादी की पहली रात मिले दर्द को 10 साल हो गए लेकिन आज भी वो उस में डूबी है।

ब्लैक डायरी: शादी को लेकर दीपिका (बदला हुआ नाम) के काफी अरमान थे। जिस लड़के से उसकी शादी हुई वो उसे तब तक पसंद था जब तक कि उसकी हकीकत सामने नहीं आ गई। शादी की पहली रात मोहन (बदला हुआ नाम) ने दीपिका को अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बताया। जिसे सुनकर वो हिल गई और उस पर शादी के 10 साल बाद भी भरोसा नहीं कर पा रही हैं। 

दीपिका बताती हैं कि सगाई के बाद वो मोहन से बातचीत करने लगी थी। फोन पर हम घंटों बात करते थे। मुझे लगता था कि वो अच्छा इंसान हैं और उसका पास्ट में कोई रिलेशनशिप नहीं रहा है। जब शादी हुई और मैं कई अरमानों को संजोय हुए सेज पर बैठी थी। तब वो आया। उसने मुझे प्यार से चूमा। फिर उसने वो बताया जिससे मेरा हर भ्रम टूट गया। मोहन ने बताया कि स्कूल से लेकर कॉलेज लाइफ तक यहां तक कि ऑफिस में भी कई लड़कियों के साथ उसके रिलेशन रह चुके हैं। जब वो 12वीं में था तब पहली बार लड़की के साथ संबंध बनाया था। उसके बाद वो कई लड़कियों के साथ रिश्ते में रहा। 

ये सुनकर दीपिका के पैरों के तले से जमीन घिसक गई। मोहन ने उससे कहा कि मैं बस अब तुम्हारा हूं, जितना भटकना था भटक गया। दीपिका ने बताया कि शादी के 10 साल हो गए हैं, लेकिन मैं उसपर अभी भी भरोसा नहीं कर पाती हूं। हाल में मुझे उसके मोबाइल पर एक लड़की का मैसेज देखने को मिला। दोनों एक दूसरे से फ्लर्ट कर रहे थे। मोहन की पुरानी छवि मेरे आंखों के सामने अब बार-बार आ रहे हैं। मैं उसके साथ कंफर्टेबल नहीं महसूस कर रही हूं। क्या करूं।

एक्सपर्ट की राय-पति-पत्नी के रिश्ते का सबसे बड़ा आधार होता है एक दूसरे पर विश्वास। अगर भरोसा टूट जाए तो यह रिश्ता ही बेमानी हो जाता है। आपकी आपबीती से यही लग रहा है कि आपके पति ने आपको धोखा दिया है। लेकिन किसी भी नतीजे तक पहुंचने से पहले आपको भी कुछ सवालों के जवाब तलाशने होंगे। आपने लिखा है कि शादी के 10 साल हो गए पर आपको पति पर भरोसा नहीं हुआ। सवाल यह है कि क्या इन 10 सालों में आपको पति के बारे में कोई भी ऐसी आपत्तिजनक बात पता चली जिससे यह साबित हो कि उसका एक्सट्रा मैरिटल अफेयर हो। अगर नहीं तो अब अचानक उसके मोबाइल पर कोई मैसेज देखकर कुछ तय कर लेना जल्दबाजी होगी। आपको इस बारे में अपने पति से बात करनी चाहिए कि उसे मैसेज भेजने वाली लड़की का सच क्या है। आप चाहें तो उस लड़की से बातकर भी सच का पता लगा सकती हैं। हो सकता है कि उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ताना हो या यह भी हो सकता है कि आपका पति उसे भी धोखा दे रहा हो। रही बात शादी से पहले के रिश्ते की तो हर किसी की कोई न कोई पास्ट स्टोरी होती ही है। कोई बता देता है तो कोई छिपा लेता है। अगर आपके पति को आपको धोखा देना होता तो वह अपना गुजरा हुआ सच क्यों बताता? याद रखिए शादी-शुदा रिश्ते में धोखे से भी खतरनाक जहर शक का होता है। आपकी शादी-शुदा जिंदगी के दस बेशकीमती साल इसी उधेड़बुन में खराब हो चुके हैं। इसलिए बेहतर है कि इस बारे में खुलकर अपने पति से बात करें और फिर कोई फैसला लें।

(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )

और पढ़ें:

शरीर के इस अंग पर होता है तिल, तो वो हर मामले में होते हैं लकी

यहां दूल्हा नहीं, उसकी बहन लेती है दुल्हन के साथ सात फेरे, जानें इस परंपरा के पीछे का सच

लड़के के प्राइवेट पार्ट की हालत देख डॉक्टर हैरान, कहा- यह कैसे हो गया

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!