
रिलेशनशिप डेस्क. तू मुझसे शादी नहीं कर रही है...इसलिए मैं ना तो जिंदा रहूंगा और ना तूझे रहने दूंगा और लगा ली आग। महाराष्ट्र के औरंगाबाद के डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय के बायोफिजिक्स डिपार्टमेंट हेड के केबिन के अंदर से आग की लपटे निकलती देख सबलोग सन्न रह गए। आग को बुझाकर दोनों को तुरंत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों बुरी तरह झुलस चुके हैं और हालत बेहद गंभीर है।
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि लड़की जूलॉजी विभाग में पीएचडी कर रही थी। लड़का जिसका नाम गजानन मुंडे है वो भी उसी कॉलेज में पीएचडी कर रहा था। वो लड़की से प्यार करता था, लेकिन वो उसके प्यार में नहीं थी। घटना के वक्त लड़की बायोफिजिक्स डिपार्टमेंट हेड के कैबिन मे बैठ कर अपना प्रोजेक्ट तैयार कर रही थी। इस दौरान वहां लड़का आया और उससे बोला,'तू मुझे शादी नहीं कर रही है'। इसके बाद खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इसके बाद लड़की को भी अपनी तरफ खींच लिया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लड़का 90 प्रतिशत तक जल गया है। वहीं, लड़की 40 से 50 फीसदी झुलसी है।
मामला पुलिस ने किया दर्ज
घटना के बाद 21 नवंबर की देर रात को बेगमपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने गजनान मुंडे पर धारा 307, 326 ए, 354 डी, 506, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल लड़का और लड़की की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पढ़ने में दोनों हैं होशियार
दोनों पढ़ने में होशियार है और जूलॉजी विभाग से पीएचडी कर रहे है। लड़की को उसके प्रोजेक्ट के लिए फॉरेंसिक साइंस कॉलेज में भेजा गया था। एक तरफा प्यार की वजह से लड़की आज जिंदगी और मौत बीच झूल रही है। सिरफिरे आशिक ने अपना भी भविष्य खराब कर दिया। बिना सोचे समझे कदम उठाने का यही अंजाम होता है। आज के दौर के युवा लड़के और लड़कियां अपनी सोचने समझने की शक्ति मानों खो चुके हैं। ऐसी-ऐसी खबरे सामने आ रही है जिसे सुनकर इंसानियत से भरोसा उठने लगा है।
और पढ़ें:
20 साल बाद लिया बेवफाई का बदला, जानिए जेल से लौटा पति कैसे बना कुल्हाड़ी वाला कातिल
बेटी ने की लव मैरिज तो मां-बाप ने उठाया खौफनाक कदम, जानिए हॉरर किलिंग का सूटकेस कनेक्शन !
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.