3 फीट के पति-पत्नी की पढ़े 'रोमांटिक फिल्म' को पीछे छोड़ने वाली लव स्टोरी

Published : Oct 01, 2022, 12:24 PM IST
3 फीट के पति-पत्नी की पढ़े 'रोमांटिक फिल्म' को पीछे छोड़ने वाली लव स्टोरी

सार

प्यार बाहरी रूप रंग देखकर नहीं होता है। ये किसी के साथ भी कभी भी और किसी भी उम्र में हो सकता है। एक ऐसे ही कपल की हम आपको कहानी बताने जा रहे हैं जिनकी लंबाई तो बहुत कम हैं लेकिन प्यार की गहराई बहुत ज्यादा है।

रिलेशनशिप डेस्क. जुर्मत और नबीला की शादी को दो साल हो चुके हैं। लेकिन जो लोग उनसे मिलते हैं उन्हें लगता है कि दोनों की शादी हाल ही में हुई है। क्योंकि दोनों के बीच इस कदर प्यार है कि एक दूसरे से अलग रह ही नहीं पाते हैं। जुर्मत और नबीला की हाइट 3 फीट की है। शायद यहीं वजह है कि इनकी जोड़ी और भी खूबसूरत है। एक यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तानी कपल ने अपनी लव स्टोरी शेयर की है।

जुर्मत अपनी लव स्टोरी की शुरुआत करते हुए कहते हैं। ना तो वो और ना ही नबीला एक दूसरे से पहले मिले थे। बल्कि इस रिश्ते को बनाने में जो अहम रोल निभाई थी वो उनकी साली थीं। दरअसल, नबीला की बहन ने मुझे पहली बार देखा था। उसने मुझे पूछा कि आपकी शादी हो गई। जिस पर उन्होंने कहा नहीं। जुर्मत ने आगे बताया कि शादी की बात सुनकर मेरे मन में लड्डू फूटने लगे थे। उसने मेरा नंबर ले लिया। वो आगे बताते हैं कि दो दिन बाद उनका फोन आया और शादी को लेकर मेरे प्लान के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने नबीला की तस्वीर भेजी। 

नबीला को तुरंत जुर्मत ने पसंद कर लिया। वहीं, नबीला को भी वो बहुत ही अच्छे लगे। इसके बाद दोनों की परिवार की मौजदूगी में निकाह हो गई। एक दूसरे को पाने के बाद भी दोनों का प्यार कम नहीं हुआ है। जुर्मत और नबीला यूट्यूबर से बातचीत में कहा कि हमारे बीच बहुत ज्यादा प्यार है। नबीला बताती हैं कि अगर मैं थोड़ी देर के लिए नीचे चली जाती हूं तो ये मेरा नाम पुकारने लगते हैं घर को सिर पर उठा लेते हैं 

नबीला से बेइंतहा मोहब्बत करने वाले जुर्मत बताते हैं कि हमारे समाज में मर्द अगर औरत की मदद करता है तो उसे जोरू का गुलाम बताने लगते हैं। लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता हूं। मर्दों को भी औरतों के काम में हाथ बंटाना चाहिए और अल्लाह का भी यही फरमान है। नबीला कहती हैं कि अगर मां-बाप से प्यार करें तो कहते हैं जन्नत मिलती हैं। बहन से प्यार करे, तो कहते हैं रिश्ता मजबूत होता है, लेकिन अगर बीवी से प्यार करे, तो लोग सौ बातें करने लगते हैं, ये सही नहीं है।

जुर्मत कहते हैं कि अगर हमारे बीच झगड़ा होता है तो नबीला उसे प्यार से मनाती है। वो काफी अच्छी चाय बनाती है। नाराजगी के वक्त वो उसे चाय से मनाती है। वहीं नबीला कहती हैं कि जुर्मत मेरा बहुत ख्याल रखते हैं। मेरे मुंह से निकली हर बात को पूरी करने की कोशिश करती हैं। हालांकि हाइट की वजह से किचन में काम करने में दिक्कत आती है। लेकिन दोनों मिलकर हर समस्या को दूर कर देते हैं।

और पढ़ें:

उलझे रिश्ते:जिस शख्स के साथ बेटी कर चुकी है SEX, उसके साथ मां कर रही है डेट

इश्क में पागल बहन की खूनी साजिश, भाई का कत्ल कर कमरे में दफना दी लाश, पूरा माजरा दहलाने वाला

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!