खूबसूरत बैंक मैनेजर को चौकीदार की आवाज से हुई मोहब्बत, अपना बनाने के लिए कर डाला ये काम

Published : Nov 29, 2022, 07:00 PM IST
खूबसूरत बैंक मैनेजर को चौकीदार की आवाज से हुई मोहब्बत, अपना बनाने के लिए कर डाला ये काम

सार

प्यार में जब कोई होता है तो अमीरी गरीबी का फर्क मिट जाता है। इश्क में डूबा इंसान दुनिया की परवाह किए बैगर एक दूसरे के साथ हो जाते हैं। एक ऐसी ही लव स्टोरी हम आपको बताने जा रहे हैं, जहां एक हसीन बैंक मैनेजर को अपने चौकदीरा से प्यार हो गया और उसने उससे शादी रचा ली।

रिलेशनशिप डेस्क. हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसके जिंदगी में कोई शहजादा आए। लेकिन राबिया शौकत एक चौकीदार के इश्क में पागल हो गईं। एक ऐसी बैंक मैनेजर जिसके लिए अमीरजादों के रिश्ते आ रहे थे, लेकिन वो गार्ड पर दिल हार बैठी। सोशल मीडिया पर इनकी लव स्टोरी वायरल हो रही है। हालांकि इनकी शादी के एक दो साल नहीं 12 साल हो चुके हैं और दो खूबसूरत से बच्चे भी हैं। चलिए बताते हैं राबिया और शौकत की लव स्टोरी।

राबिया बताती हैं कि वो बैंक में मैनेजर के पोस्ट पर कार्यरत थी। वहीं पर शौकत चौकीदार थे। वो अक्सर उनकी आवाज को सुनती थी। उनकी आवाज पर वो दिल हार बैठी। शौकत की आवाज में उन्हें दर्द नजर आता था। इतना ही नहीं शौकत का नेचर भी उन्हें काफी पसंद था। वो कभी किसी भी लड़की को आंख उठाकर नहीं देखते थे। जिसके बाद तय किया कि मोहब्बत करनी है तो इसी इंसान से। एक दिन मौका देखकर उन्होंने शौकत को प्रपोज कर दिया। 

प्यार का इजहार सुन दंग रह गया चौकीदार

वहीं, शौकत बताते हैं कि राबिया ने जब इश्क का इजहार किया तो मन में लड्डू फूट रहे थे। लेकिन खौफ भी था। इनकी आवाज काफी सख्त थी। ऐसा लगा कि कहीं ये मुझे आजमा तो नहीं रही हैं। वो दो दिन की छुट्टी पर चले गए। लेकिन सोचा कि चलो अगर अल्लाह ने यहीं तय कर रखा है तो इसे आजमाते हैं। जो होगा देखा जाएगा। 

प्यार के लिए छोड़नी पड़ी नौकरी

इसके बाद राबिया और शौकत ने निकाह कर ली। एक बैंक मैनेजर किसी चौकीदार से शादी करने की जिद्द करते तो हंगामा होना तो तय है। राबिया बताती हैं कि घरवाले इस रिश्ते को लेकर काफी खफा थे। उन्हें काफी मनाना पड़ा। मेरे लिए रिश्ते आ रहे थे, लेकिन मैंने कह दिया था कि शादी करूंगी तो शौहर शौकत ही होगा। काफी कोशिश के बाद अम्मी मान गई और उन्होंने घरवालों को मनाया। इतना ही नहीं राबिया को बैंक की नौकरी भी छोड़नी पड़ी। क्योंकि लोग बातें बनाने लगे थे।

दो बच्चों के माता-पिता हैं दोनों

वहीं, शौकत बताते हैं कि जब मैंने अपने घर में ये बताया तो लोग मजाक समझने लगे। उन्हें लगा ही नहीं कि कोई बैंक मैनेजर चौकीदार से शादी करना चाहेगी। शौकत की शादी भी दूसरे जगह तय हो चुकी थी। लेकिन उन्होंने वो शादी तोड़ दी और घरवाले भी उन्हें ऐसा करने की मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि जब तुम खुश हो तो हमें कोई दिक्कत नहीं है।

राबिया और शौकत के दो बच्चे हैं और शादी को 12 साल हो चुके हैं। राबिया बताती हैं कि शौकत एक अच्छे शौहर है। मेरी काफी मदद करते हैं। मेरा ख्याल रखते हैं। वहीं, शौकत भी राबिया की खूब तारीफ करते दिखाई देते हैं।

और पढ़ें:

ब्लैक डायरी: पति को छोड़ 2 बच्चों की मां का दिल आया यंग लड़के पर, ख्वाबों के राजकुमार ने कहीं का नहीं छोड़ा

शादी के दिन पुजारी पढ़ रहे थे मंत्र और दूल्हा लैपटॉप पर कर रहा था काम, लोगों ने उतारी भड़ास

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!