
रिलेशनशिप डेस्क. गुरु को ईश्वर का दर्जा दिया गया है। बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने के साथ-साथ वो उन्हें एक चरित्रवान इंसान बनाते हैं। लेकिन कभी-कभी टीचर ही अपने चरित्र से गिर जाते हैं और ऐसा कर बैठते हैं जिससे पूरी शिक्षा जगत बदनाम हो जाती है। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक महिला टीचर ने अपने छात्र के साथ कुछ ऐसा किया जिसके बाद माता-पिता के अंदर ये डर बैठ गया है कि वो बच्चे को स्कूल भेजे या नहीं। क्या वो वहां सुरक्षित हैं?
फ्लोरिडा में स्थिति एक फेमस प्राइवेट स्कूल की 42 साल की महिला टीचर जेमी मेल्टन (Jamie Melton)ने एक छात्र के साथ यौन संबंध बनाए। इसका खुलासा होने पर स्कूल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से टीचर को निकाल दिया। इसके साथ ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी टीचर हाई स्कूल अंग्रेजी पढ़ाती थी। शनिवार यानी 10 सितंबर को महिला टीचर ने बच्चे के साथ यौन संबंध बनाए थे। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
टीचर ने मर्यादा को किया भंग
हिल्सबोरो काउंटी शेरिफ चाड क्रोनिस्टर ने एक बयान में कहा कि महिला शिक्षक समुदाय की एक अच्छी टीचर थी। उस पर छात्रों की शिक्षा और सही मार्ग पर ले जाने की जिम्मेदारी थी। लेकिन इसकी बजाय उसने भरोसे का उल्लंघन किया। एक माता-पिता के रूप में मैं बहुत निराश हूं। उम्मीद है कि कानून उसे सजा देगी।
महिला टीचर को नौकरी से निकाला गया
वहीं, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या महिला टीचर ने किसी और छात्रा को भी तो अपनी वासना का शिकार नहीं बनाया है। हालांकि पीड़ित छात्र के लिंग और उम्र की जानकारी अभी तक जाहिर नहीं किया गया है। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो पीड़ित छात्र का उम्र 12 से अधिक और 18 साल से कम हैं। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि महिला का बेदाग शिक्षण रिकॉर्ड रहा है। वो अच्छी टीचर थी। लेकिन इस घटना के बाद उसे तुरंत निलंबित कर दिया गया हैं।
टीचर स्टूडेंट के रिश्ते पर कलंक लगाने वाला ये कोई पहना मामला नहीं हैं। पूरी दुनिया से इस तरह की खबरें सामने आती हैं। भारत में भी आए दिन शिक्षक द्वारा छात्र का यौनशोषण करने के केस सामने आते हैं।
और पढ़ें:
मेनोपॉज की वजह से यहां महिलाएं जॉब छोड़ने को मजबूर, अब तक 10 लाख औरतों ने दिया इस्तीफा
89 साल का बुजुर्ग कर रहा था बार-बार सेक्स करने की जिद, बिस्तर पर पड़ी पत्नी ने देखिए क्या किया...
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.