
रिलेशनशिप डेस्क : अक्सर लड़कियों को ऐसा लगता है कि अगर वह खूबसूरत है, तो लड़के उनके ऊपर अपनी जान छिड़कते होंगे। लेकिन आपको बता दें कि लड़कियों (Girls) की कुछ क्वालिटीज ऐसी होती हैं, जिन्हें लड़के (Boys) बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। खासकर ऐसी लड़कियों से वह दूर रहना पसंद करते हैं, जो अपने आपको हद से ज्यादा सुंदर समझकर एटीट्यूड दिखाती है या फिर बहुत ज्यादा दिखावा करती हैं और तो और लड़कों को बहुत ज्यादा सेल्फी क्लिक करने वाली भी लड़कियां पसंद नहीं होती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं लड़कियों की कुछ ऐसी 5 क्वालिटीज (Habits Of Women) जिसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं...
रौब दिखाने वाली लड़कियों से भागते हैं लड़के
कुछ लड़कियों को नखरे दिखाने की और एटीट्यूड में रहने की बहुत आदत होती है। ऐसी लड़कियों को लड़के बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं और एक्स्ट्रा स्मार्ट लड़कियों से दूर भागते हैं। अक्सर लड़कों को सीधी सिंपल और स्ट्रेटफारवर्ड लड़कियां पसंद आती है।
शो-ऑफ बिगाड़ सकता है आपके रिश्ते
लड़के उन लड़कियों से बेहद ज्यादा चिढ़ते हैं, जो बहुत ज्यादा दिखावा यानी कि शो ऑफ करती हैं। जिसमें पैसे, नाम-शौहरत, बड़े परिवार का होने का एहसास शामिल होता है। दूसरों के सामने अपने बॉयफ्रेंड को नीचा दिखा कर खुद को सुपीरियर दिखाने वाली लड़कियों से लड़के कोसों दूर भागते हैं।
खूब मेकअप करने वाली लड़कियां
कई लड़कियों को दिन भर अपना चेहरा संवारना, मेकअप करना बहुत पसंद होता है। वह बार-बार अपना मेकअप टच अप करती रहती है, लिपस्टिक लगाती रहती है या फिर काजल लगाती रहती हैं। लेकिन आपकी यह आदतें आपके बॉयफ्रेंड को पसंद नहीं आती है। बता दें कि लड़कों को लड़कियों का बहुत ज्यादा मेकअप करना बिलकुल पसंद नहीं होता है इसीलिए वो ऐसी लड़कियों से दूर भागते हैं।
सेल्फी का पागलपन बेकार कर सकता है रिश्ते
आज की टेक फ्रेंडली दुनिया में हर कोई स्मार्टफोन रखता है और हर लम्हे को अपने कैमरे में कैद करना चाहता है। खासकर कुछ लड़कियों को सेल्फी क्लिक करने का बहुत शौक होता है, फिर चाहे वह मॉल में घूम रही हो या फिर मूवी थिएटर ही क्यों ना हो, उन्हें हर जगह अपनी सेल्फी क्लिक करना पसंद होता है। लेकिन लड़के, लड़कियों की इन आदतों से बहुत चिढ़ते हैं।
रोतलू लड़कियों से भागते हैं लड़के
लड़कों को फन लविंग और अंडरस्टैंडिंग लड़कियां पसंद होती हैं। लेकिन वह उन लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं करते जो हर बात पर अपना ही रोना लेकर बैठ जाती हैं। चाहे खुशी हो या गम हो बस इन्हें पैंपर करते रहना जरूरी है। लड़कों को लगता है कि ऐसी लड़कियों के पास शिकायतों का पुलिंदा होता है और वह हमेशा रोककर अपनी बात मनवाना चाहती है।
ये भी पढ़ें- Relationship: अगर आपका भी हैं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में, तो इन बातों का आपको रखना होगा खास ध्यान
Relationship Tips: बोरिंग लव स्टोरी में इस तरह डालें जान, देखें रिलेशन रिफ्रेश करने के 5 टिप्स
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.