पार्टनर की बदल रही है नियत! इन 5 संकेतों से समझ सकते हैं कि वो प्यार का कर रहा है झूठा नाटक

जब किसी से प्यार होता है तो शख्स सामने वाले के प्रति पूरी तरह समर्पित हो जाता है। लेकिन अगर वो आपसे सच्चा प्यार नहीं करता या फिर दिलचस्पी खत्म हो जाती है तो वो झूठा प्यार करने का दावा करता है। जिसे पहचाना जा सकता है। चलिए बताते हैं कैसे।

Nitu Kumari | Published : Oct 25, 2022 12:42 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. जब किसी को प्यार हो जाता है, तो वह उस व्यक्ति को खुद को समर्पित कर देता है। उसकी पसंद उससे जुड़ जाती है। शब्द और कमिटमेंट उससे संबंधित हो जाते हैं। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे प्यार नहीं करता तो झूठ बोलता है। वो आपसे प्यार करने का नाटक करता है। इन 5 संकेतों के जरिए पता लगाया जा सकता है कि पार्टनर किस तरह झूठे प्रेम का ढोंग कर रहा है। 

1.बॉडी लैग्वेज खोल देगी पोल

वह आपके सामने बार-बार लव यू बोलेगा। लेकिन चेहरे का भाव अलग होगा। उसकी मुस्कान नकली होगी। जब कोई दिल से मुस्कुराता है तो उसके आंखों के आसपास झुर्रियां नजर आती है। अगर वो गायब हो तो समझ जाइए कि आदमी नकली है। इतना ही नहीं उसके हाथ के इशारे, चलने का तरीका सब बदला नजर आएगा। अगर आपके स्पर्श के बाद भी वो सिहरता नहीं है तो समझ लीजिए कि उसका प्यार नकली है।

2.कथनी और करनी में अंतर

अगर वो कहता कुछ और है और करता कुछ और तो भी उसका प्यार नकली है। क्योंकि जो कहता है वहीं कर रहा है तब माना जाता है कि प्यार में परिपक्वता है। लेकिन अगर वो अक्सर अपनी बातों को बदल देता है और  भ्रमित करने वाले तरीके से बात करता है तो इसका मतलब है कि वह आदमी दिखावा कर रहा है।

3. वो लोगों को आपके ऊपर रखता हो

अगर कोई आदमी आपसे प्यार करता है, तो आप उसकी प्राथमिकता बन जाते हैं। क्या वह अपने दोस्तों के साथ बाहर जाने के हर मौके पर दिलचस्पी दिखाता है। क्या वह हर बार उनके पूछने पर निकल जाता है। हालांकि इसमें कुछ गलत नहीं है। लेकिन बार-बार ऐसा करता है तो समझ जाइए कि आप में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो वास्तव में आपसे प्यार नहीं करता। 

4.आपकी उदासी उसे नहीं करती परेशान

अगर वो आपकी परेशानी में परेशान नहीं होता है तो समझ जाइए कि उसका प्यार नकली है। क्योंकि जो प्यार करते हैं वो अपने पार्टनर के इमोशन का सम्मान करते हैं उसकी निराशा को दूर करने की कोशिश करते हैं। 

5.उसने धोखा दिया

अगर वो आपको धोखा दिया तो इसका मतलब है कि उसने कभी आपसे प्यार नहीं किया। आपका रिश्ता कभी मजबूत रहा ही नहीं।  जब हम एक रिश्ते में प्रवेश करते हैं। हम प्रतिबद्ध हो जाते हैं। अगर वो आपसे बहस भी करता है तो वो बाद में पछताता है। लेकिन अगर वो इसे लेकर कुछ महसूस नहीं करता तो उसका प्यार नकली था।

और पढ़ें:

ब्वॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप का भेजा मैसेज, तो बॉस ने लड़की के साथ किया ये काम, जानकर दंग रह जाएंगे

बहन के Love मैरेज का गुस्सा फूटा दोस्त पर, 30 बार चाकू से मारा और फिर...

Share this article
click me!