अक्सर अपने पतियों से यह बात छुपाती हैं पत्नियां, ऐसे लगाएं उसका पता

Published : Sep 19, 2022, 10:53 AM IST
अक्सर अपने पतियों से यह बात छुपाती हैं पत्नियां, ऐसे लगाएं उसका पता

सार

वैसे तो पति पत्नी के बीच किसी तरह का कोई राज नहीं रहना चाहिए। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि यह पांच बातें औरतें अपने पतियों से जरूर छुपाती हैं।

रिलेशनशिप डेस्क: कहते हैं रिश्ते में जितनी ज्यादा सच्चाई होगी, रिश्ता उतना मजबूत और भरोसेमंद होता है। खासकर पति पत्नी के रिश्ते के लिए कहा जाता है कि इन दोनों को एक दूसरे से कोई बात नहीं छुपाना चाहिए। पति पत्नी के रिश्ते में जितनी ट्रांसपेरेंसी होगी। उतना ही दोनों में प्यार और विश्वास होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिलाएं अपने पति से ना चाहते हुए भी कुछ बातें छुपा कर रखती हैं। जी हां, भले ही पत्नी अपनी पत्नी को कितना भी स्पेस क्यों ना दें, लेकिन पत्नियां अपने पतियों से की पांच बातें जरूर छुपा कर रखती है। आइए हम आपको बताते हैं वह बातें और आप उनका पता कैसे लगा सकते हैं...

1. अक्सर महिलाओं की जिंदगी में शादी से पहले या शादी के बाद कोई एक ना एक सीक्रेट क्रश जरूर होता है। जिसके बारे में वह मन में ही अपनी बात रखती हैं और अपने सीक्रेट क्रश के बारे में वह अपने पतियों को भी नहीं बताती है।

2. कई बार ऐसा होता है कि छोटे बड़े फैसलों में पति-पत्नी की रजामंदी नहीं होती है। बावजूद इसके सुखी और तनाव रहित जीवन के लिए पत्नियां अपने मन को मार कर सहमति जता देती हैं। वह कभी भी अपनी नापसंदगी अपने पति को नहीं बताती हैं।

3. अक्सर महिलाओं की आदत होती है कि वह अपने पैसे बचा कर चलती है। वाइफ हाउसवाइफ हो या वर्किंग वूमेन हो वह अपने पतियों को यह नहीं बताती हैं कि उन्होंने कितनी बचत करके रखी है। यह पैसे वह हमेशा छुपा कर रखती है, ताकि घर में कभी जब आर्थिक संकट आए तो वह मदद कर सकें।

4. महिलाएं अपनी शारीरिक तकलीफ ज्यादातर छुपा कर रखती है। वह सोचती हैं कि छोटी-छोटी बीमारियों के लिए किसी को परेशान न किया जाए। ज्यादातर पत्नियां अपनी बीमारी के बारे में पति को बताने से कतराती हैं। इसके पीछे शायद यही कारण होता है कि पति या घर वाले बिना वजह परेशान ना हो।

5. पत्नियां अक्सर अपने मायके की खामियां अपने पतियों से छुपाती है। वह नहीं चाहती कि उनके माता पिता या भाई बहन के बारे में उनके पति को पता चले और इस बात को लेकर वह उन्हें ताने मारे।

और पढ़ें: ऐसे हुई थी ब्रा पहनने की शुरुआत, पहले हुआ जमकर विरोध फिर दुनिया ने माना महिलाओं के लिए है जरूरी

ब्लैक डायरी: बॉयफ्रेंड करता है इग्नोर, लेकिन उसका भाई आ जाता है करीब, दोनों के साथ आती है फीलिंग्स

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!