
रिलेशनशिप डेस्क : शादी जन्म-जन्म का बंधन होता है। कहते हैं एक बार जिससे शादी हो जाए सात जन्म तक उसे ही पति या पत्नी के रूप में मांगा जाता है। वैसे भी आज के जमाने में एक बीवी और दो बच्चे संभालना तो बड़ा मुश्किल काम है। लेकिन यह शख्स भी महान है जिन्होंने एक दो नहीं बल्कि 53 लड़कियों से शादी की और उसकी वजह जानकर भी आप हैरान रह जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको मिलवाते हैं सऊदी अरब के इस शख्स से जिसने 20 साल की उम्र में पहली शादी की और इसके बाद ब्रेक ही नहीं लगाया और लगातार शादियां करते चले गए...
एक बीवी की किट-पिट और नखरों से तो आदमी परेशान हो जाते है, लेकिन साउदी अरब के अबू अब्दुल्ला तो 43 साल से 53 औरतों के नखरे झेल रहे हैं। दरअसल, गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 'सदी का बहुविवाहवादी' कहे जाने वाले 63 वर्षीय व्यक्ति ने 1-2 नहीं 53 शादियां किया है। इसके पीछे अब्दुल्ला कहते हैं, कि उनके कई विवाहों का कारण उनकी "एक ऐसी महिला की तलाश थी जो उन्हें खुश कर सके"।
अपनी कहानी बताते हुए, उन्होंने कहा कि "जब मैंने 20 साल की उम्र में 6 साल बड़ी लड़की से पहली बार शादी की, तो मैंने एक से अधिक महिलाओं से शादी करने के बारे में नहीं सोचा था, क्योंकि मैं सहज महसूस कर रहा था और मेरे बच्चे थे।" हालांकि, कुछ समय बाद, कुछ "समस्याओं" के कारण, उसने 23 साल की उम्र में फिर से शादी करने का फैसला किया। लेकिन उस शादी में भी समस्या आने लगी और मैंने 43 साल की इस लंबी अवधि में 53 महिलाओं से शादी की।
अब्दुल्ला की सबसे कम समय तक चली शादी सिर्फ 1 रात की थी। उन्होंने बताया कि उनकी अधिकांश शादियां सऊदी महिलाओं से हुईं, लेकिन उन्होंने अपनी विदेश व्यापार यात्राओं के दौरान विदेशियों से भी शादी की है। वो कहते हैं कि जब में विदेश जाता तो तीन से चार महीने तक वहां रहा करता था। इसलिए मैंने खुद को बुराई से बचाने के लिए वहां की लड़की से शादी की।
इस बीच, रिपोर्ट्स के अनुसार अब अब्दुल्ला ने कथित तौर पर एक महिला से शादी कर ली है। उनके अनुसार, वो परफेक्ट है और अब उनकी पुनर्विवाह करने की कोई योजना नहीं है।
और पढ़ें: OMG! ब्रेस्ट फीडिंग के बाद भी, हर दिन 3 लीटर दूध स्तन से निकालती है ये 33 साल की महिला
ब्लैक डायरी:दोस्त के साथ पति को अननेचुरल सेक्स करते देख पत्नी के उड़ गए होश
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.