सितंबर में सबसे ज्यादा धोखा देने की होती है शुरुआत,19% महिलाएं ऑफिस में बनाती हैं रिश्ता

Published : Sep 02, 2022, 05:27 PM IST
सितंबर में सबसे ज्यादा धोखा देने की होती है शुरुआत,19% महिलाएं ऑफिस में बनाती हैं रिश्ता

सार

पति-पत्नी, गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड का रिश्ता प्यार से जुड़ा होता है। दोनों को विश्वास की डोर बांध कर रखती हैं। लेकिन जिस दिन ये टूटा है रिश्ता बिखर जाता है।एक सर्वे में सामने आया है कि ज्यादातर लोग सितंबर के महीने में पार्टनर को धोखा देने की शुरुआत करते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. 'प्यार हुआ...इकरार हुआ है...प्यार से फिर क्यों डरता है दिल', वाकई प्यार होने के बाद दिल हमेशा उसे खोने से डरता है। जब इस खूबसूरत अहसास में होते हैं तो दुनिया हसीन लगती हैं। लेकिन जब इसमें धोखा मिलता है तो सबकुछ तबाह हो जाता है।  दुनिया वीरान हो जाती हैं। आज के वक्त में प्रीत की राह में कब मीत बदल जाए कहना मुश्किल हैं। आप लाख अपने पार्टनर से छुपाकर किसी और से रिश्ता बना रहे हो, उसका अहसास उसे हो ही जाता है।

पार्टनर के साथ जुड़ाव कुछ ऐसा हो जाता है कि उसे ये पता चल जाता है कि कुछ गलत हो रहा है। उसका पार्टनर उसे धोखा दे रहा है। धोखेबाजी का खुलासा एक ना एक दिन हो ही जाता है। लेकिन  IllicitEncounters.com नाम के एक वेबसाइट ने रिश्ते में बेवफाई करने वालों की पहचान के लिए नया उपाय निकाला है। ताकि वक्त रहते लोग अपने बेवफा साथी से सावधान हो जाएं।

सेक्स टेंबर नाम से मशहूर इस वेबसाइट ने लोगों को बताया कि वो कौन सा महीना है जिसमें सबसे ज्यादा लोग बेवफाई करना शुरू करते हैं। सर्वे में पाया गया कि सितंबर महीने में लोग अपने पार्टनर को सबसे ज्यादा धोखा देने की शुरुआत करते हैं। इस महीने में अन्य महीनों की तुलना में 22 प्रतिशत ज्यादा चीटिंग के मामले शुरू होते हैं। सर्वे में यह भी देखा गया कि 34 प्रतिशत मर्द और 32 प्रतिशत महिलाएं गर्मियों के बाद सितंबर के महीने में अपने पार्टनर को धोखा देने की शुरुआत करते हैं। इसके पीछे वजह क्या है इसका पता नहीं चल पाया है। पहले जनवरी को धोखे का महीना कहा जाता था। लेकिन अब उसकी जगह सितंबर ने ले ली है। इस सर्वे में 2000 लोगों को शामिल किया गया था।

धोखा देने के पीछे क्या होती है वजह 

सर्वे में बेवफा के ऊपर गहन अध्यन किया गया। जिसमें सामने आया है कि धोखा देने वाले नेचर के लोग एक पार्टनर के साथ रहते-रहते बोर हो जाते हैं। इसलिए वो किसी और के पीछे चले जाते हैं। इसके अलावा कोरोना के बाद वर्कफ्रॉम होने खत्म होने के बाद ऑफिस जाना भी एक वजह बन गया है। सर्वे में सामने आया है कि 21 प्रतिशत आदमी और 19 प्रतिशत महिलाएं ऑफिस जाकर पार्टनर को धोखा देने से हिचकती नहीं हैं। वो वहां अलग रिश्ता बना लेते हैं। 

और पढ़ें:

जिसपर वो 6 साल से लुटा रही थी 'जवानी'...निकला उसका भाई, पढ़ें दंग करने वाली स्टोरी

यहां वर्जिनिटी टेस्ट में फेल होने पर दुल्हन को नंगा कर दी जाती है खौफनाक सजा

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!