सरकारी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासाः भारत में सेक्स करने के मामले में लड़कों से आगे लड़कियां

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 में भारतीयों की सेक्स लाइफ को लेकर हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। खासतौर पर महिलाओं को लेकर। लड़कियां कम उम्र में सेक्सुअली एक्टिव हो जाती है। हालांकि इसके पीछे कई कारण होते हैं।

Nitu Kumari | Published : May 13, 2022 12:36 PM IST / Updated: May 13 2022, 07:05 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: भारत में सेक्स टैबू बना हुआ है। इस मुद्दे पर लोग खुलकर बात करने से बचते हैं। लेकिन नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS)ने सेक्स को लेकर कई अहम जानकारियां जुटाई है। एनएफएचएस के लेटेस्ट डेटा में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सर्वे में लोगों से कई तरह के सवाल किए गये। जैसे शादी के बाहर सेक्स करना गलत है? किस उम्र में वो सेक्सुअली एक्टिव हुए? सर्वे में सामने आया कि सेक्स को लेकर औरत और मर्द का नजरिया बिल्कुल अलग है।

रिपोर्ट में सामने आया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं जल्दी सेक्सुअली एक्टिव हो जाती है। 15 साल की उम्र लड़कियां फिजिकल इंटीमेसी के लिए तैयार हो जाती हैं। जबकि लड़कों में यह संभावना कम होती है। सर्वे में 25 से 49 साल की महिलाओं से सवाल किया गया कि उन्होंने पहली बार कब सेक्स किया। 10.3 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि 15 साल की उम्र में वो संबंध बना चुकी हैं। वहीं पुरुषों की संख्या उनसे कई गुना कम थी। इस उम्र में सेक्स करने वाले पुरुषों का आंकड़ा 0.8 फीसदी था। 

Latest Videos

18 साल की उम्र से पहले छह प्रतिशत लड़कियों ने बनाया शारीरिक संबंध

वहीं छह प्रतिशत महिलाओं ने सर्वे में बताया कि वो 18 साल की उम्र से पहले शारीरिक संबंध बना चुकी हैं।  वहीं, 18 साल से कम उम्र के 4.3 प्रतिशत लड़कों ने कबूला कि वो सेक्स कर चुके हैं। बता दें कि भारत में शारीरिक संबंध बनाने की उम्र 18 साल तय है। 

लड़कियों के सेक्सुअली एक्टिव होने के पीछे कई वजहें

लड़कियों के सेक्सुअली एक्टिव होने की वजह कई हैं। कई लड़कियां यौन उत्पीड़न का शिकार होती हैं। भारतीय समाज में पुरुषों का दबदबा है और सेक्स के मामले में भी उनकी ही चलती है। यह भी एक वजह है। वहीं 3 प्रतिशत लड़कियों का कहना है कि 22 साल की उम्र से पहले उनका रेप हो चुका था। 

पढ़ी लिखीं लड़कियों की फिजिकल इंटीमेसी उम्र औसत ज्यादा है

सर्वे में यह भी सामने आया है कि अशिक्षित लड़कियों मे पहली बार शारीरिक संबंध बनाने की औसत उम्र 17.5 थी। वहीं पढ़ी लिखी लड़कियों में ये औसत उम्र 22.8 थी। गरीब लड़कियां 17.8 साल में शारीरिक संबंध बनाए। वहीं अमीर लड़कियों में औसत उम्र 21.2 थी। वहीं हर तबके के लड़कों के लिए शारीरिक संबंध अनुभव की औसत उम्र 22 से 25 साल है।

और पढ़ें:

एक ही बार में दो पुरुषों से कर सकती है गर्भधारण ये अनोखी औरत, कुदरत ने बनाया है कुछ ऐसा शरीर

रिसर्च ने किया दुनिया को हैरानः अब मरे हुए इंसान फिर से होंगे जिंदा!

वक्त से पहले हो रहे हैं सफेद बाल, तो नाभि पर लगाए ये चीज, ब्लैक हेयर के साथ मिलेगा ये फायदा

Share this article
click me!

Latest Videos

बदलापुर कांड में नया सस्पेंस, वैन में मिले धब्बे और रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश । Badlapur Akshay Shinde
Pitru Paksh पर तुलसी का ये खास उपाय कर देगा पितरों को खुश, बना रहेगा आशीर्वाद
'दलालों और दामादों...' कांग्रेस को तीर की तरह चुभेगा PM Modi का यह बयान । Haryana Election
Bengaluru Mahalaxmi: बेंगलुरु महालक्ष्मी केस का क्या है ओडिशा से कनेक्शन? नए एंगल ने पलट दी थ्योरी
अब क्या करेंगी CM Atishi ? Arvind Kejriwal के सामने होगी असली 'अग्निपरीक्षा'