
रिलेशनशिप डेस्क. एक ऐसे परिवार में सोनाली फोगाट ( (Sonali Phogat)) की शादी हुई थी जहां की महिलाएं घूंघट करती थीं। उन्हें घर से निकलने की इजाजत नहीं थी। लेकिन वो ना सिर्फ घर से बाहर निकली बल्कि टीवी और फिल्मों में काम करके एक अलग पहचान भी बनाईं। वो राजनीतिक में भी अपना परचम लहराने के लिए उतर चुकी थी। लेकिन दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में सोनाली फोगाट ने अपनी फैमिली और रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किए थे।
सोनाली फोगाट के पति संजय की मौत दिसंबर 2016 में हुई थी। उनका शव रहस्यमय हालात में हिसार स्थित फार्महाउस में मिला था। पति की मौत के बाद सोनाली ने ना सिर्फ खुद को संभाला, बल्कि अपनी बेटी को अच्छी परवरिश दे रही थीं। सवाल है कि क्या पति के गुजरने के बाद सोनाली की जिंदगी में कोई और आया था। इस राज का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया था। उन्होंने बिग बॉस 14 में बताया था कि पति के जाने के दो साल बाद उनकी जिंदगी में एक शख्स आया था। जिनके साथ उन्होंने अपनी सारी जिंदगी बिताने का फैसला किया था। लेकिन कुछ वजहों से ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। उनकी तरफ से ये रिश्ता टूटा। हालांकि उन्होंने उस शख्स का नाम नहीं बताया।
अली गोनी के साथ भी नाम जुड़ा!
दरअसल, शो में जब राहुल वैद्य ने उनसे पूछा कि क्या पति के गुजरने के बाद आपको किसी से प्यार हुआ था। तब उन्होंने इस बारे में खुलासा किया था। शो में सोनाली अली गोनी के प्यार में भी पड़ गई थी।उन्होंने खुद माना कि अली गोनी को वो पसंद करने लगी हैं। देखें बिग बॉस में सोनाली का सफर।
विवादों में रही थीं सोनाली
बता दें कि साल 2019 में सोनाली फोगाट बीजेपी मे ंशासोनाली अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रही थीं। किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने कहा था कि कृषि कानून किसानों के फायदे के लिए हैं। उन्हें बरगलाया गया है। वहीं, एक बार वो एक अधिकारी को चप्पल मारने को लेकर सुर्खियों में रही थीं।मिल हुई थीं। यूपी इलेक्शन में सोनाली फोगाट ने कुलदीप बिश्नोई (तब वो कांग्रेस में थे) के खिलाफ आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था,लेकिन जीत नहीं पाई थीं।
और पढ़ें:
लड़की ने बात करने से किया इंकार, तो सिरफिरे आशिक ने पेट्रोल डालकर जलाया
मेनोपॉज ने एहसास कराया कि मैं अपने पति से नफरत करती हूं, पढ़ें एक औरत की दिल को छूने वाली कहानी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.