एक सिरफिरे आशिक को लड़की का ना सुनना इतना गंवारा लगा कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की। आग में झुलसी लड़की जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

रिलेशनशिप डेस्क. एकतरफा प्यार में आशिक ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया। झारखंड के दुमका में शाहरुख हुसैन नाम के लड़के को अंकिता कुमारी नाम की लड़की से प्यार हो गया था। उसने लड़की को बात करने के लिए मजबूर किया। लेकिन जब वो नहीं मानी तो उसने पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह मुहल्ले की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि शाहरुख हुसैन पीड़ित लड़की का पड़ोसी ही है। वो कुछ दिन से 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा को परेशान कर रहा था। वो उसे फोन करके बात करने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन अंकिता ने उसे फटकारा तो हुसैन ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर मेरे से प्यार नहीं करोंगी तो मैं तुम्हें मार डालूंगा।

पुलिस ने घरवालों को न्याय दिलाने का दिया भरोसा

मंगलवार की सुबह जब अंकिता अपने घर में सो रही थी। तब वहां शाहरुख पेट्रोल लेकर पहुंचा। उसने सोई हुई अंकिता पर पेट्रोल डालकर माचिस लगा दिया। जिसमें वो बुरी तरह झुलस गई। घरवाले आनन-फानन में लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पाकर कार्यपालक दंडाधिकारी चन्द्रजीत सिंह और एसडीपीओ नुर मुस्तफ़ा हॉस्पिटल पहुंचकर पूछताछ की। उन्होंने परिवारवालों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया

पुलिस की माने तो मामला एकतरफा प्यार का है। शाहरुख ने अंकिता जलाकर मारने का प्रयास किया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन इस तरह के केस सामने आते हैं।

प्यार का मतलब नहीं समझ रहे युवा पीढ़ी

 प्यार एक ऐसा एहसास होता है जो लोगों को खुशी देना सिखाता है। लेकिन आज के युवा पीढ़ी प्यार के नाम पर गलत कदम उठाने लगते हैं। लड़की के साथ छेड़खानी, उसे नुकसान पहुंचाना, उसका यौन शोषण करना प्यार के नाम पर करते हैं। माता-पिता को चाहिए कि वो अपने बच्चों को सही गलत और प्यार के एहसास के बारे में बताएं।

और पढ़ें:

मेनोपॉज ने एहसास कराया कि मैं अपने पति से नफरत करती हूं, पढ़ें एक औरत की दिल को छूने वाली कहानी

Weight Loss के दौरान ये 5 गलतियां,मेटाबॉलिज्म को पहुंचा रहा नुकसान