दुल्हन पहना रही थी वरमाला, दूल्हे की अकड़ देख लोग बोले-शादी है या मजाक, देखें Video

Published : Jul 27, 2022, 08:09 PM ISTUpdated : Jul 27, 2022, 08:11 PM IST
दुल्हन पहना रही थी वरमाला, दूल्हे की अकड़ देख लोग बोले-शादी है या मजाक, देखें Video

सार

शादी के लिए दो दिलों का मिलना जरूरी होता है। रंग, लंबाई ये सब मायने नहीं रखता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो इस लाइन को चरितार्थ करता दिख रहा है। हालांकि इस वीडियो को देखकर लोग शादी का मजाक भी बना रहे हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. कहते हैं जोड़ियां उपर वाले बनाकर भेजते हैं। जिसके नसीब में जो पार्टनर लिखा होता है वहीं मिलता है। अब ये बात कितना सही है और कितना गलत इसके बारे में कुछ कहना सही नहीं होगा। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो इस लाइन पर फिट बैठता है। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन को देखकर लोगों के मन में जो पहला ख्याल आ रहा है वो है बेमेल विवाह।

दूल्हा लंबू-दुल्हन छोटी

दरअसल, दूल्हा -दुल्हन (groom and bride) की लंबाई में काफी अंतर है। लड़के की हाइट इतनी ज्यादा है कि लड़की उसके मुकाबले बेहद छोटी नजर आती है। सोलह श्रृंगार में लड़की वैसे तो बहुत ही खूबसूरत लग रही है। लेकिन लड़के के लंबाई के सामने सबकुछ छिप जा रहा है। वरमाला के दौरान जिस तरह दुल्हन दूल्हे को जयमाला डाल रही होती है उसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई। 

दूल्हे का अकड़ नहीं आया काम

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा इतना लंबा है कि दुल्हन को अपना गर्दन उठाकर उसे देखना पड़ रहा है। इतना ही नहीं जयमाला पहनाते वक्त उसे काफी मशक्त करनी पड़ती है। वो उछल-उछल कर दूल्हे के गले में माला डालने की कोशिश करती हैं। हद तो तब हो जाती है जब दूल्हे राजा अकड़ दिखाते हुए झुकने को तैयार नहीं होते हैं। दुल्हन के काफी कोशिश के बाद दूल्हे मियां के गले में माला पड़ जाता है। 

वीडियो देख लोग कर रहे तरह-तरह के कमेंट

वीडियो को देखकर लोग इस शादी की काफी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'ये शादी है या मजाक।'वहीं, एक ने पुष्पा मूवी का डायलॉग लिखा,'झूकेगा नहीं।' एक ने लिखा,'लड़का पक्का सरकारी नौकरी वाला होगा।' जबकि एक यूजर्स ने लिखा, 'दुल्हन अपनी सहेलियों की मदद ले सकती थी कुर्सी पर चढ़कर जयमाला डाल सकती थी।'

इसे भी पढ़ें:यहां एक के साथ एक दुल्हन मिलती है 'मुफ्त', इनकार पर दूल्हे को मिलती है आजीवन कारावास

वीडियो खूब हो रहा है वायरल

वरमाला का यह वीडियो  ravikant87870 नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक 29 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं 57हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं। इस वीडियो को देखकर इतना तो कहा ही जा सकता है'रब ने बना दी जोड़ी। '

और पढ़ें:

11 साल पहले मौसेरी बहन से की शादी, 3 बच्चों का बना बाप, अब नए इश्क में बन गया हैवान

कपड़ों से लेकर घर का हर कोना, इस महिला की हर चीज है गुलाबी, PHOTOS में देखें बार्बी गर्ल की रियल दुनिया

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!