फ्रेंड के साथ पहले खाना खाया, फिर उसे वॉशरूम ले जाकर 27 बार चाकू से गोदा, पढ़ें लव का मर्डर कनेक्शन

Published : Nov 25, 2022, 06:49 AM IST
फ्रेंड के साथ पहले खाना खाया, फिर उसे वॉशरूम ले जाकर 27 बार चाकू से गोदा, पढ़ें लव का मर्डर कनेक्शन

सार

पहले अपनी दोस्त के साथ उसने खाना खाया। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गया। फिर क्या था पागल लड़की ने अपनी फीमेल दोस्त को 27 बार चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के पीछे की वजह जानकर दहल जाएंगे।

रिलेशनशिप डेस्क. पहले वो अपनी फीमेल दोस्त से मिली। इसके बाद दोनों ने मॉल में फूड एन्जॉय किया। फिर साथ में वॉशरूम गए और वहां मौत का खूनी खेल हुआ। दोस्ती के रिश्ते पर सवालिया निशान लगाते हुए लड़की ने अपनी दोस्त पर एक दो बार नहीं बल्कि 27 बार चाकू से वार किया। जिसके बाद दूसरी लड़की ने दम तोड़ दिया। दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई कि एक लड़की कातिल बन गई। तो वारदात की कहानी उसके ब्वॉयफ्रेंड से शुरू होती है। थाईलैंड के राजधानी बैंकॉक में हुई वारदात में शामिल दोनों लड़कियां चीन की रहने वाली हैं।

ब्वॉयफ्रेंड के साथ अफेयर से नाराज लड़की ने उठाया खतरनाक कदम

तांग जुन नाम की लड़की को लगता था कि उसकी दोस्त  जियोंग जी का अफेयर उसके ब्वॉयफ्रेंड से चल रहा है। इसे लेकर उनके बीच बहस हुई और फिर क्या था तांग जुन का दिमाग घूम गया और उसने सोचने समझने की शक्ति खो दी। उसने वो किया जो कोई भी सामान्य इंसान नहीं कर सकता है। जियोंग को बैंकॉक के 'अर्बन स्‍कवॉयर शॉपिंग सेंटर' में 27 बार चाकू से दनादन हमला करके मौत के घाट उतार दिया। घटना 22 नवंबर की है। 

प्यार की भाषा समझाते-समझाते खुद प्यार में पड़ गई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मृतक लड़की जियोंग जी, तांग जुन के लिए  एंटरप्रेटर के तौर पर काम करती थीं। आरोपी महिला तांग जुन पुलिस की जद में है। उससे पूछताछ हो रही है। पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि तांग जुन की रूसी ब्वॉयफ्रेंड से सोशल मीडिया एप पर मुलाकात हुई थी। तांग ने जियोंग को इंटरप्रेटर के तौर पर हायर किया, ताकि वो रूसी ब्वॉयफ्रेंड के साथ बातचीत कर सके, उसकी भाषा जान सके। लेकिन जियोंग का उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ अफेयर शुरू हो गया। ये बात तांग को इतनी बुरी लगी कि उसने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया।

तांग ने 'अर्बन स्‍कवॉयर शॉपिंग सेंटर' में जियोंग को बुलाया। दोनों इसे लेकर बात भी की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो तांग ने जियांग को वॉशरूम में ले जाकर मार डाला। हत्या के बाद मॉल में हंगामा हो गया।सूचना मिलने पर गार्ड पहुंचा और तांग को पुलिस के हवाले कर दिया।

और पढ़ें:

ब्रेकफास्ट से पहले एक कप कॉफी सेहत को पहुंचा सकता है गंभीर नुकसान,शोध में खुलासा

34 साल पहले महिला का बेरहमी से हुआ था रेप, DNA से अब जाकर हुआ 2 रेपिस्ट भाइयों की पहचान

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!