
रिलेशनशिप डेस्क. कई बार हम अपनी नासमझी में कुछ ऐसा कर जाते हैं जो जीवनभर का दर्द दे जाता है। दिल्ली में रहने वाली 3 नाबालिग छात्रा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। माता-पिता से झूठ बोलकर वो स्कूल जाने के बहाने मुंबई के लिए निकली थी। लेकिन रास्ते में उन्हें एक शैतान मिल गया
और फिर उनके साथ गंदा खेल खेला गया। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।
गोविंदपुरी में रहने वाली 15 साल की रचना (काल्पनिक नाम), ग्रेटर कैलाश में रहने वाली 15 की अलेखा (काल्पनिक नाम) और चिराग दिल्ली में रहने वाली 14 साल की रजनी (काल्पनिक नाम) तीनों एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। डिफेंस कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल में तीनों 10वीं की छात्रा हैं। 6 अगस्त को स्कूल से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। वो अपने साथ कपड़े और दो-दो हजार रुपए लेकर दिल्ली स्टेशन पर पहुंची। वहां पर उन्हें प्रकाश नाम का एक शख्स मिला। उन्होंने उससे मुंबई जाने वाली ट्रेन के बारे में पूछा। जिस पर उसने बताया कि मुंबई की ट्रेन जा चुकी हैं। यहां से कल के लिए ट्रेन अब निकलेगी। तीनों छात्रा परेशान हो गए। जिसका फायदा प्रकाश ने उठाया और उसने बहन के घर ले जाने के बहाने छात्राओं को बेगमपुर लेकर आ गए। यहां पर ज्योति,रुकसाना नाम की दो महिला पहले से मौजूद थी। इसके अलावा बंगाली लाल शर्मा और संदीप नाम के दो शख्स मौजूद थे।
हैवान ने बारी-बारी से तीनों लड़कियों के साथ किया रेप
यहां पर तीनों छात्राओं को जबरदस्ती शराब पिलाई गई। फिर नशे की गोलियां दी गई। फिर प्रकाश नाम के शैतान ने तीनों के साथ बारी-बारी से रेप किया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त बच्चियों की अस्मत को शैतान लूट रहा था उस वक्त कमरे में दोनों औरते मौजूद थी। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। 8 अगस्त को प्रकाश शादी का झांसा देकर छात्राओं को चंडीगढ़ ले जाने की बात कहकर घर से निकला। वो वहां पर छात्राओं को बेचने के लिए ले जा रहा था। लेकिन किसी तरह तीनों उस शैतान के चंगुल से बचकर निकली और ऑटो से करोल बाग पहुंची।
पुलिस ने 4 आरोपी को किया गिरफ्तार
उन्होंने पुलिस के सामने अपने उपर गुजरी दर्दनाक वाकया सुनाया। जिसके बाद पुलिस ने रोहिणई में छापा मारकर 45 साल के बंगाली लाल शर्मा, 36 के संदीप उर्फ शैंकी, 36 की रुकसाना और 19 साल के ज्योति को गिरफ्तार किया है। जबकि प्रकाश उर्फ संजय फरार है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वो रुकसाना के साथ मिलकर लड़कियां बेचने का काम करते थे। पुलिस ने किडनैपिंग, रेप, नशीली चीज देने, आपराधिक साजिश और जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके साथ यही पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गैंग में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अब तक कितनी लड़कियों का इन्होंने सौदा किया है।
और पढ़ें:
ब्लैक डायरी: शादी को 20 साल हो गए हैं, पत्नी के साथ खुश हूं लेकिन बिस्तर पर...
उम्र से बड़ी लड़की के साथ कर रहे हैं डेट, तो 4 फायदे जान तुरंत शादी करने के लिए हो जाएंगे बेचैन
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.