- Home
- Lifestyle
- Relationship
- उम्र से बड़ी लड़की के साथ कर रहे हैं डेट, तो 4 फायदे जान तुरंत शादी करने के लिए हो जाएंगे बेचैन
उम्र से बड़ी लड़की के साथ कर रहे हैं डेट, तो 4 फायदे जान तुरंत शादी करने के लिए हो जाएंगे बेचैन
रिलेशनशिप डेस्क. शादी के लिए घरवाले अपने लड़के के लिए कम उम्र की लड़की को लाना पसंद करते हैं। यह भी कहा जाता है कि लड़की अगर लड़के के उम्र के बराबर या छोटी हो तो ये जोड़ी अच्छी होती है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि अगर एक लड़के की शादी ज्यादा उम्र की लड़की से हो तो कई सारे फायदे मिलते हैं। इन दिनों लड़कों को बड़ी उम्र की लड़कियां पसंद भी आने लगी हैं। कई सेलेब्स तो बड़ी उम्र की लड़कियों के साथ शादी भी किए हैं और डेट भी कर रहे हैं। वैसे तो प्यार में कोई उम्र मायने नहीं रखता है लेकिन अगर आप बड़ी उम्र की लड़की के साथ डेट कर रहे हैं तो चलिए हम शादी के बाद मिलने वाले कुछ फायदे नीचे बताते हैं...

लड़कों का उम्र लड़कियों से बड़ा होना आदर्श स्थिति मानी जाती है। लेकिन अब वक्त बदल रहा है। महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। इसके साथ ही वो अपने जीवन साथी का चुनाव भी खुद कर रही हैं। वहीं, लड़के भी ज्यादा उम्र की लड़कियों के साथ डेट करना पसंद कर रहे हैं।

कई सेलेब्स हैं जो कम उम्र के लड़के के साथ शादी की हैं। जैसे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, सोहा अली खान-कुणाल खेबू, नेहा धूपिया-अंगद बेदी, ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल समेत कई सितारे हैं जो उम्र की सीमा को तोड़कर शादी के बंधन में बंधे है और खुशहाल गृहस्थ जीवन जी रहे हैं। अर्जुन कपूर तो खुद से 11 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा के साथ डेट कर रहे हैं।
1. मैच्योरिटी लेवल को लेकर मिलता है फायदा
ज्यादा उम्र की महिलाओं में मैच्योरिटी लेवल ज्यादा होता है। उनमें सहने की शक्ति ज्यादा होती है और इमोशनली भी मजबूत होती है। इसलिए जब उनके कम उम्र का पति किसी परेशानी से गुजरता है। तो वो उनके साथ ना सिर्फ खड़ी होती है , बल्कि उनकी परेशानी को समझ कर ठीक सलाह दे पाती हैं।
2. प्यार और रोमांस में पति को देती हैं मात
जहां कम उम्र की लड़कियां प्यार में अपने पति से ज्यादा उम्मीद रखती हैं। गिफ्ट के लिए पति की जेब खाली करती हैं। वहीं,ज्यादा उम्र की महिलाएं पति के साथ बिना किसी रिटर्न के प्यार करती हैं। वो पति के जेब खाली कराने में नहीं बल्कि बचत कराने में यकीन रखती हैं। वो बेड पर ज्यादा बिंदास होती है। मेल पार्टनर को ये सोचना नहीं पड़ता है कि उसकी साथी क्या सोच रही है या वो कैसा रोमांस करना चाहती है।
3.आर्थिक रूप से घर को संभालती है
कम उम्र की लड़की जब शादी करके आती है तो वो अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब एन्जॉय करना चाहती हैं। पति के साथ घूमना-फिरना, पैसे खर्च करना पसंद करती हैं। लेकिन ज्यादा उम्र की लड़कियां पैसों को मैनेज करके आगे बढ़ती हैं। अगर वो वर्किंग हो तो पति के साथ मिलकर पैसों को मैनेज करती हैं। अनुभव के आधार पर वो सेविंग बढ़ाने में पति की मदद करती हैं।
4.ससुराल को अच्छी तरह करती हैं मैनेज
मैच्योरिटी लेवल ज्यादा होने की वजह से वो अपने ससुराल से जुड़ी चीजों को अच्छे से हैंडल करती हैं। वो छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा नहीं करती हैं। इसके साथ ही वो बच्चों को भी अच्छी तरह संभालती हैं। बड़ी एज की महिलाओं में धैर्य ज्यादा होता है। इसलिए वो बच्चों को पालने में अच्छी मां की भूमिका निभाती हैं।
और पढ़ें:
3 बार ताऊ ने किया बेपर्दा, दोस्त के साथ दिल्ली आई और उसने भी दिया धोखा, 16 साल की लड़की का छलका दर्द
10 साल पहले बेटे की हो गई थी मौत, अब बहू का सिर काट थाने पहुंची सास, पूरा मामला जान कांप जाएंगे आप
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.