चाचा-भतीजी का रिश्ता बाप-बेटी जैसा होता है। लेकिन कभी-कभी इंसान हवस में इस कदर अंधा हो जाता है कि इस रिश्ते की मर्यादा भूल जाता है। 9वीं क्लास की छात्रा को ताऊ ने जीवन भर का दर्द दिया। वहीं, दोस्त भी दगाबाज निकली।

रिलेशनशिप डेस्क. ताऊ ने एक दो बार नहीं बल्कि तीन बार उसकी अस्मत को तार-तार किया। डर के मारे वो सहेली के साथ भागकर दिल्ली आ गई। लेकिन उसे क्या पता था कि यहां भी उसको धोखा मिलने वाला है। घर होते हुए भी आज वो शेल्टर होम में हैं। ये दर्दनाक कहानी बिहार के नालंदा जिले में रहने वाली 16 साल की लड़की की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नालंदा में रहने वाली 16 साल की लड़की 9वीं क्लास में पढ़ती थी। वो वहां अपने माता-पिता के साथ थी। लेकिन वो अपने ही घर में सुरक्षित नहीं थी। उसके ताऊ ने एक दो बार नहीं बल्कि तीन बार उसके साथ रेप किया। शर्म और डर के मारे वो अपने माता-पिता को कुछ बता नहीं पाई। ताऊ की धमकी की वजह से वो चुप थी। लेकिन ताऊ की नजर से खुद को बचाने के लिए वो अपनी सहेली और उसके दोस्त के साथ दिल्ली भागकर आ गई। उसे लगा कि वो अपनी सहेली के साथ सुरक्षित रहेगी। 

लड़की को अस्पताल परिसर में बैठाकर सहेली हुई गायब

3 अगस्त को वो नालंदा के साथ सहेली और दोस्त के साथ दिल्ली आ गई। 4 अगस्त को उसकी सहेली और उसे ब्वॉयफ्रेंड ने जामा मस्जिद स्थित कस्तूरबा गांधी अस्पताल आए। एक रात रुकने के बाद 5 अगस्त को दोनों अस्पताल परिसर में लड़की को बिठाकर बोले की वो थोड़ी देर में आएंगे और गायब हो गए। बेचारी लड़की काफी देर तक उनका इंतजार करती रही। वो बेचैन थी। तब गार्ड को उसपर शक हुआ और उसने पुलिस को कॉल कर दिया। 

पुलिस के सामने लड़की का छलका दर्द

मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो पूरा माजरा सामने आया। लड़की ने पुलिस को बताया कि वो नालंदा की रहने वाली है और ताऊ ने उसके साथ तीन बार रेप किया जिसके बाद वो अपनी सहेली के साथ दिल्ली आ गई थी। लेकिन वो भी उसे धोखा देकर गायब हो गए। पुलिस लड़की को शेल्टर होम में भेज दिया है और एफआईआर को आगे की कार्रवाई करने के लिए बिहार भेज दिया है। 

घर में नहीं सुरक्षित लड़कियां

देश में लड़की के साथ यौन शोषण के मामले सबसे ज्यादा घर से ही सामने आते हैं। उनके परिचित ही उनका शोषण करते हैं। ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि वो अपनी लाडली से खुलकर बात करें और पूछे कि उसे साथ कुछ अप्रिय घटना को नहीं घट रहा है। 

और पढ़ें:

10 साल पहले बेटे की हो गई थी मौत, अब बहू का सिर काट थाने पहुंची सास, पूरा मामला जान कांप जाएंगे आप

पब्लिक प्लेस पर कपल हुए आउट ऑफ कंट्रोल, 'डर्टी रोमांस' का वीडियो हुआ वायरल-नतीजा भी देख लीजिए