
रिलेशनशिप डेस्क. शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रेम का होना जरूरी माना जाता है। लेकिन आज के वक्त में ओपन सेक्स काफी फेमस होने लगा है। इतना ही नहीं वो इसे लेकर खुलकर बोलने भी लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया की एक रिएलिटी स्टार बेलिंडा (Belinda) ने अपने सेक्स लाइफ को लेकर कुछ ऐसे राज खोले जिसे जानकर आश्चर्य से भर जाएंगे।
रिएलिटी स्टार बेलिंडा ने बताया कि वो 700 से अधिक पुरुषों के साथ सो चुकी हैं। सप्ताह में छह रात उनकी सेक्स के तलाश में गुजरती थी। इसके साथ उन्होंने जोर देकर यह भी कहा कि वह अपनी पूर्व सेक्स की लत के बारे में शर्मिंदा नहीं है। वो पहले जैसी थी वैसी अब नहीं है।
मुझे नहीं पता था कि मैं सेक्स एडिक्ट हूं
द बैचलर ऑस्ट्रेलिया स्टार ने रेडियो शो में कहा कि जब तक मैंने इसे ठीक नहीं किया, तब तक मुझे नहीं पता था कि मैं सेक्स एडिक्ट हूं। प्रॉब्लम्स मेरे रिश्तों के साथ था और मैं पुरुषों को आकर्षित करती रही। अब बेलिंडा लव गुरु बन गई हैं। उन्हें ठीक हुए आठ साल हो गए। इसके साथ वो 15 महीने से किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं।
पास्ट रिलेशन के ट्रॉम से बाहर नहीं निकल पा रही थी अदाकारा
सेक्स एडिक्शन के पीछे बेलिंडा की वजह उनका पास्ट रिलेशनशिप रहा जिसने उन्हें काफी दर्द दिया था। वो उस ट्रॉमा से बाहर नहीं निकल पा रही थीं। हालांकि सेक्स की लत उनके कामकाज को प्रभावित नहीं किया। वो बताती हैं कि मेरा करियर काफी अच्छा रहा। इसने वहां पर मुझे प्रभावित नहीं किया।
सप्ताह में छह रातें बाहर गुजरती थी
सप्ताह में छह रातें बाहर गुजारने वाली अदाकारा को 2017 में द बैचलर ऑस्ट्रेलिया सीरीज से प्रसिद्धि मिली शुरू हुई थी। वो उन रातों का जिक्र करते हुए कहती हैं कि पुरुष मुझे यह बताने में बहुत अच्छे थे कि मैं क्या सुनना चाहती हूं। यह सेक्स करने की बजाय प्यार महसूस करने के बारे में था।
सेक्स को लेकर समाज में आई है गिरावट
एक्ट्रेस का कहना है कि उनके पास अभी भी उच्च सेक्स ड्राइव हैं। लेकिन वो तब तक इंतजार करेंगी जबतक कि उन्हें किसी के साथ प्यार नहीं हो जाता है।समाज में गिरावट आई है और हम गलत कारणों के लिए सेक्स का उपयोग करने लगे हैं। जोकि गलत है।
और पढ़ें:
अचानक मिल गए 34 करोड़...वो मजे कर पाता इससे पहले गर्लफ्रेंड ने दिया 'धोखा'
70 साल की पाकिस्तानी दुल्हन ने 37 साल के दूल्हे से रचाई शादी, हनीमून मनाने को लेकर जताई ये ख्वाहिश
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.