पति की लंबी उम्र के लिए रखा तीज व्रत, महिला को नहीं पता था ये उसका आखिरी दिन होगा

Published : Sep 01, 2022, 12:14 AM ISTUpdated : Sep 01, 2022, 10:43 AM IST
पति की लंबी उम्र के लिए रखा तीज व्रत, महिला को नहीं पता था ये उसका आखिरी दिन होगा

सार

महिला सबकुछ सहते हुए भी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती है। लेकिन बहुत ही कम पुरूष महिला की इस तपस्या का मोल समझते हैं। 38 साल की महिला ने भी पति के लिए तीज का व्रत किया था लेकिन उसे ये नहीं पता था कि जिसके लिए लंबी उम्र की प्रार्थना कर रही है वहीं उसका कातिल बन जाएगा।

रिलेशनशिप डेस्क. हरतालिका तीज के दिन 38 साल की जोगराजी ने भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा करके पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। लेकिन उसे पता नहीं था कि जिसकी लंबी उम्र के लिए वो प्रार्थना कर रही है वहीं, उसकी जिंदगी छीन लेगा। घटना यूपी के अमेठी की है। जहां तीज (30 अगस्त) के दिन एक पति हैवान बन गया और पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी।

क्या है पूरा मामला

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अमेठी के बाजार शुकुल स्थित सत्थिन गांव में 38 साल की जोगराजी ने तीज का व्रत रखा था। वो मंदिर में जाकर भगवान शंकर और पार्वती जी की पूजा  अर्चना की और पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए प्रार्थना करके लौटी।  इसके बाद वो खेत पर पहुंच गई। जहां उसका पति जगदीश मौजूद था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि पति पर शैतानियत छा गई और उसने हसिया से जोगराजी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उस पत्नी की गर्दन काट दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।

बेटी को पिता ने बोला झूठ 

इसके बाद कातिल पति फरार हो गया। गांव वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को कॉल किया। जिसके बाद  मौके परअमेठी पुलिस अधीक्षक इलामारन और क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अर्पित कपूर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी की बेटी मधु यादव ने पुलिस को बताया कि पापा ने फोन करके बताया कि तुम्हारी मां की किसी ने गर्दन काट दी है। उन्होंने चाचा को भी यही बताया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मामा को बुला लो। वहीं, आरोपी ने सुल्तानपुर में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे वक्त से विवाद चल रहा था।

पति-पत्नी के रिश्ते को लगी नजर

कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। लेकिन आज के वक्त में इस जन्म में भी ये रिश्ता टिक नहीं पाता है। इस रिश्ते में अपराध चरम पर पहुंच रहा है। कहीं, पति पत्नी के साथ अत्याचार करता है तो कहीं पत्नी पति से बेवफाई करती दिखाई देती है। 

और पढ़ें:

LOVE में अंधी लड़की प्रेमी से मिलने पहुंच गई उसके घर, फिर जो हुआ वो हिला देने वाला था

ब्लैक डायरी: सेक्स को लेकर अभी भी 'जवान', 87 साल के पति को अभी भी पत्नी से उसकी चाहत

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

"कम कमाने वाले लड़के से शादी करोगी?" लड़की के जवाब पर गुरुजी भी मुस्करा दिए
Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज