प्यार में अंधी लड़की प्रेमी से मिलने पहुंची उसके घर, फिर जो हुआ वो दिल दहला देने वाला था

Published : Aug 31, 2022, 06:48 PM ISTUpdated : Sep 01, 2022, 10:54 AM IST
प्यार में अंधी लड़की प्रेमी से मिलने पहुंची उसके घर, फिर जो हुआ वो दिल दहला देने वाला था

सार

वो तो उसके प्यार में पागल थी..बिना सोचे समझे पहुंच गई उसके घर। लेकिन वहां जो हुआ वो उसकी आंखे खोलने के लिए काफी था। कहानी कृष्ण की नगरी मथुरा से जुड़ी हुई है। लेकिन यहां प्यार के नाम पर जो खेल हुआ उसकी चर्चा हर तरफ है।

रिलेशनशिप डेस्क. प्यार में कभी-कभी लोग इस कदर अंधे हो जाते है कि उन्हें सही गलत का फर्क समझ नहीं आता है। लड़की के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वो भी इश्क में बेवफाई की शिकार हुई। मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी से मिलने के लिए प्रेमिका पहुंच गई। इसके बाद वहां हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। बीच-बचाव करने पुलिस पहुंच गई। 

प्यार में पागल लड़की मंगलवार (30 अगस्त ) को प्रेमी से मिलने उसके गांव पहुंच गई। वहां उसने प्रेमी से मिलने की इच्छा जताई। ये सुनकर उसकी पत्नी को गुस्सा आ गया। वो पति की प्रेमिका पर चंडी बनकर कूद पड़ी। पहले उसके बाल पकड़कर खीचें। फिर लात-घूंसों से पीटा। अपनी प्रेमिका को पत्नी के हाथों मार खाता देखकर युवक को रहा नहीं गया। उसने पत्नी को पकड़ कर मारना शुरू कर दिया। वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। शांतिभंग करने के आरोप में पुलिस ने युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को हिरासत में लिया।

पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को हिरासत में लिया

पुलिस के मुताबिक सुरील के गांव लमतोरी में रहने शख्स दो साल पहले मथुरा में गार्ड की नौकरी कर रहा था। इस दौरान वो शादीशुदा महिला के इश्क में गिरफ्त हो गया। महिला का पति जेल में बंद था। लिहाजा दोनों एक साथ रहने लगे। नौकरी छूट जाने के बाद शख्स अपने गांव लौट गया। वो प्रेमिका को भूलाकर अपनी पत्नी और परिवार के साथ रहने लगा। जिसके बाद महिला मंगलवार को अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंच गई थी। शांति भंग करने के आरोप में दोनों से चालान काटा गया है और समझा कर छोड़ दिया गया।

इस तरह के रिश्ते समाज के लिए नुकसानदायक?

सवाल यह है कि क्या इसे प्यार कहा जा सकता है। आकर्षण को प्यार का नाम देककर लोग ऐसे कदम उठाते हैं जो हेल्दी समाज के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होते हैं। शादीशुदा होने के बाद किसी और के साथ दिल लगाना और फिर इस तरह का तमाशा करना सही तो कतई नहीं कहा जा सकता है। जरा सोचिए कि उस महिला पर गुजरती होगी जिसे ये पता चल जाएगा कि उसका पति सिर्फ उसके लिए समर्पित नहीं हैं। 

और पढ़ें:

ब्लैक डायरी: सेक्स को लेकर अभी भी 'जवान', 87 साल के पति को अभी भी पत्नी से उसकी चाहत

SEX करने के बाद आशिकों को जिंदा जला देती थी ये रानी, हरम में खेला जाता था खतरनाक गेम

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!