ब्लैक डायरी: सेक्स को लेकर अभी भी 'जवान' है 87 साल का पति लेकिन...

Published : Aug 31, 2022, 06:04 PM ISTUpdated : Sep 01, 2022, 10:51 AM IST
ब्लैक डायरी: सेक्स को लेकर अभी भी 'जवान' है 87 साल का पति लेकिन...

सार

कहते हैं 50 के बाद महिला और 60 के बाद पुरुषों में सेक्स की चाहत लगभग खत्म हो जाती है। कुछ अपवाद को छोड़ दे तो। लेकिन 87 साल की उम्र में क्या किसी पुरुष के अंदर इसके लिए ख्वाहिश बची रह सकती है। 

ब्लैक डायरी: 87 साल के डेविड (काल्पनिक नाम) अपनी 80 साल की पत्नी के साथ अभी भी रोमांस करना चाहते हैं। उनके अंदर सेक्स को लेकर अभी भी उत्तेजना होती है। उन्होंने कहा कि क्या उन्हें इसके लिए शर्मिंदा होना चाहिए। एक्सपर्ट इसे लेकर क्या राय देते हैं इसे जानने से पहले उनकी पूरी कहानी जानते हैं।

डेविड की शादी को 40 साल हो चुके हैं। उनकी पत्नी भी 80 साल की हो चुकी हैं। दोनों 30 सालों से अलग कमरे में सोते हैं। दरअसल वो काफी तेज खर्राटा लेते हैं। जिसकी वजह दोनों अलग-अलग बेडरुम में सोते हैं। बावजूद इसके उनका सेक्स लाइफ बेहतर रहा है। वो अभी भी पत्नी के साथ बेड शेयर करना चाहते हैं। उसे सहलाना चाहते हैं। लेकिन उनकी पत्नी के अंदर ऐसी कोई इच्छा बची नहीं हैं। डेविड का कहना है कि वो हमेशा से ऐसे व्यक्ति रहे हैं जिसका झुकाव प्यार की तरफ रहा है। लेकिन उनकी पत्नी यह समझ नहीं पाती है। उनकी पत्नी को अजीब लगता है कि इस उम्र में भी वो पास रहने के विचार से उत्तेजित होते हैं। लेकिन जब वो बिना इच्छा से मेरे साथ बिस्तर साझा करने लिए सहमत होती है तो वह जल्दी एक्टिव हो जाती है और मैं उसे मिनटो में संतुष्ट कर देता हूं। मुझे उस वक्त बहुत ही शर्मिंदगी महसूस होती है जब बिस्तर पर मैं उसे आने के लिए अनुरोध करता हूं और वो उसे ठुकरा देती है। इसे लेकर हमारे बीच तर्क भी होते हैं। क्या मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए। क्या मुझे इसके लिए शर्मिंदा होना चाहिए।

एक्सपर्ट की राय-सेक्स को लेकर ऐसा महसूस करना अजीब नहीं हैं।  केवल वो लोग आपके बारे में गलत राय बना सकते हैं जो पुराने जमाने की धारणा रखते हैं। अभी भी ऐसे लोग हैं जो बाद के सालों में सेक्स के बारे में पूर्वाग्रहों के शिकार हो जाते हैं कि एक निश्चित उम्र के बाद यौन रुचि गायब हो जाती है। इसके विपरित किसी भी उम्र में आप अपनी पत्नी के साथ अंतरंग होना चाहते हैं , यह पूरी तरह सामान्य और स्वस्थ है। आप को इरेक्शन का समस्या है लेकिन आप कई और शैलियों से अंतरंगता का आनंद उठा सकते हैं। पत्नी को स्पर्श करना, किस करना, उसे गले लगाकर और कामुक बातें करके भी एक खुशहाल पूर्ण जीवन जी सकते हैं।

(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )

और पढ़ें:

इस टीवी स्टार को थी SEX की लत, 700 से ज्यादा पुरुषों के साथ गुजार चुकी हैं रातें, अब बनी लव गुरु

अचानक मिल गए 34 करोड़...वो मजे कर पाता इससे पहले गर्लफ्रेंड ने दिया 'धोखा'

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

"कम कमाने वाले लड़के से शादी करोगी?" लड़की के जवाब पर गुरुजी भी मुस्करा दिए
Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज